देवरिया में हिन्दी दिवस पर वाद-विवाद प्रतियोगिता: कई स्कूलों के छात्रों ने लिया हिस्सा, 14 सितंबर को मिलेगा… – Dainik Bhaskar

देवरिया में हिन्दी दिवस के मौके पर नागरी प्रचारिणी सभा ने एक वाद-विवाद प्रतियोगिता कराई। इसका विषय था, “हिन्दी के विकास के बिना देश का सर्वांगीण विकास असम्भव”। इसमें महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज, वाइब्रेंट स्कूल, गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल, देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल, महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज, सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर, डीएसएस स्कूल, राजकीय इंटर कॉलेज, सनबीम स्कूल सोंदा और कस्तूरबा राजकीय बालिका इंटर कॉलेज देवरिया के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया।
विषय के पक्ष में सनबीम स्कूल सोंदा की रितिका तिवारी को पहला स्थान मिला। गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की समीक्षा दुबे दूसरे और सेंट जेवियर्स स्कूल सलेमपुर के प्रत्यक्ष मणि त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे।
सांत्वना पुरस्कार महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के अंश तिवारी, वाइब्रेंट अकादमी की सौम्या मिश्रा, देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अनामिका मणि त्रिपाठी और आराध्या पाण्डेय को मिला। इसके अलावा सनबीम स्कूल सोंदा की कृतिका तिवारी और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज देवरिया के प्रियांशु यादव को भी सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
वहीं, विषय के विपक्ष में सनबीम स्कूल सोंदा की संस्कृति उपाध्याय पहले स्थान पर रहीं। देवरिया सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रगति मिश्रा को दूसरा स्थान मिला। सनबीम स्कूल सोंदा की अंशिका चतुर्वेदी और गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की तान्या त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहीं।
विपक्ष में सांत्वना पुरस्कार पाने वालों में कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय की रोशनी यादव, आरबीटी स्कूल के अप्रतिम शुक्ल, गुरुकुल मिशन सीनियर सेकेंडरी स्कूल की प्रगति तिवारी, डीएसएस अकादमी की आराध्या मिश्रा और महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के अयान व समर्थ राव शामिल थे।
प्रतियोगिता में डॉ. अशोक कुमार दीक्षित, डॉ. शकुंतला दीक्षित, डॉ. सुधांशु शुक्ल और डॉ. राजेश मिश्र ने निर्णायक की भूमिका निभाई। सभा के मंत्री डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने प्रतियोगियों को प्रतियोगिता से जुड़े निर्देश दिए। कार्यक्रम का संचालन रविप्रकाश मिश्र ने किया। इस मौके पर रवींद्र नाथ तिवारी, डॉ. दिवाकर प्रसाद तिवारी, इंद्र कुमार दीक्षित, रविकांत मणि त्रिपाठी और रमेश तिवारी जैसे कई लोग मौजूद थे।
प्रतियोगिता का समापन राष्ट्रगान के साथ हुआ। इसमें सफल हुए छात्रों को 14 सितंबर को हिन्दी दिवस सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि प्रमाण पत्र देंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News