भारत-नेपाल व्यापार को सुगम बनाने पर जोर, राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने रक्सौल ICP का किया निरीक्षण – jagran.com

नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने रक्सौल स्थित इंटिग्रेटेड चेकपोस्ट का निरीक्षण किया और भारत-नेपाल व्यापार को सुगम बनाने पर जोर दिया।
रक्सौल में आयोजित बैठक को संबोधित करते राजदूत। (जागरण)
राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने रक्सौल आईसीपी का निरीक्षण किया।
भारत-नेपाल व्यापारिक गतिविधियों को सुगम बनाने पर बल दिया।
सीमावर्ती विभागों में बेहतर समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया।
जागरण संवाददाता, रक्सौल। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित इंटिग्रेटेड चेकपोस्ट के निरीक्षण उपरांत सभागार में आयोजित बैठक में नेपाल में भारत के राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने संबोधित किया।
बैठक में सीमा शुल्क के सहायक आयुक्त प्रदीप कुमार सहित अधीक्षक, निरीक्षक, भारतीय भू-सीमा प्राधिकरण, सशस्त्र सीमा बल, पादप संगरोध, भारतीय खाद्य सुरक्षा एवं मानक प्राधिकरण, नेपाल स्थित एकीकृत जांच चौकी तथा अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित थे।
राजदूत नवीन श्रीवास्तव ने भारत और नेपाल के सदियों पुराने मैत्रीपूर्ण संबंधों का उल्लेख करते हुए दोनों देशों के बीच व्यापारिक गतिविधियों को और अधिक सुगम एवं प्रभावी बनाने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि भारत-नेपाल के व्यापारिक संबंध दोनों देशों की आर्थिक प्रगति के साथ-साथ आपसी संबंधों को भी मजबूती प्रदान करते हैं।
उन्होंने सीमा से जुड़े विभिन्न विभागों और संबंधित हितधारकों के बीच बेहतर समन्वय एवं सहयोग की आवश्यकता पर बल दिया।
उन्होंने कहा कि सीमा पर व्यापार और आवागमन को सुविधाजनक बनाने के लिए सभी संबंधित एजेंसियों को आपसी तालमेल के साथ कार्य करना चाहिए। बैठक के दौरान सीमा शुल्क सहित सीमा से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।
अधिकारियों ने राजदूत को रक्सौल आईसीपी के माध्यम से होने वाले व्यापार, मालवाहक वाहनों की आवाजाही तथा सीमा पर उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी दी।
भारत-नेपाल व्यापारिक संबंधों की दृष्टि से राजदूत का रक्सौल आईसीपी दौरा महत्वपूर्ण माना जा रहा है। रक्सौल-बीरगंज सीमा दोनों देशों के बीच व्यापार का प्रमुख मार्ग है। इस मार्ग से बड़ी मात्रा में आयात-निर्यात होने के कारण सीमा पर विभिन्न विभागों के बीच समन्वय को अहम माना जाता है।
यह भी पढ़ें- भारत-नेपाल सीमा पर टायर-ट्यूब तस्करी का बड़ा नेटवर्क, महराजगंज से दिल्ली तक फैला है गिरोह का नेटवर्क

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News