सलेमपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। देवरिया में पूर्व सैनिकों और उनके आश्रितों की सुविधा के लिए ईएसएम यूआरसी (सीएसडी कैंटीन) खोलने का रास्ता साफ हो गया है। सलेमपुर के सपा सांसद रमाशंकर राजभर की मांग पर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सांसद को पत्र भेजकर इसकी अंतिम स्वीकृति दिए जाने की जानकारी दी है। रक्षा मंत्री ने अपने पत्र में बताया है कि सांसद ने चार फरवरी 2025 को देवरिया में सीएसडी कैंटीन खोले जाने के संबंध में पत्र भेजा था। इसके साथ पूर्वांचल पूर्व सैनिक संस्था, देवरिया के अध्यक्ष केडी सिंह का अभ्यावेदन भी संलग्न किया गया था। मामले की संबंधित स्तर पर जांच कराई गई।
जांच के बाद संबंधित मुख्यालय की ओर से देवरिया में ईएसएम यूआरसी खोलने के लिए 5 जून 2025 को सैद्धांतिक अनुमोदन प्रदान किया गया। इसके बाद प्रक्रिया आगे बढ़ी और देवरिया में नई ईएसएम यूआरसी खोलने की अंतिम स्वीकृति 16 मार्च 2026 को प्रदान कर दी गई। ईएसएम यूआरसी खुलने से देवरिया जिले के पूर्व सैनिकों, सेवारत सैनिकों के परिवारों और अन्य पात्र लाभार्थियों को सीएसडी की सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिलने की उम्मीद है। इससे उन्हें खरीदारी के लिए दूसरे जिलों की सीएसडी कैंटीन पर निर्भरता कम होगी। सांसद रमाशंकर राजभर ने कहा कि देवरिया में ईएसएम यूआरसी की अंतिम स्वीकृति मिलना पूर्व सैनिकों और उनके परिवारों के हित में महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इसके लिए रक्षा मंत्री के प्रति आभार जताया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play