Basti News: होटल, ढाबों में घरेलू सिलेंडरों प्रयोग किया तो होगी कार्रवाई, टीम करेगी छापेमारी – Hindustan

Basti News: बस्ती, निज संवाददाता। कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में दूसरी बार बढ़ोतरी के बाद प्रतिष्ठानों में घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक इस्तेमाल की आशंका बढ़ गई है। महंगे कॉमर्शियल सिलेंडर से बचने के लिए कई कारोबारी घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे हैं। इससे कॉमर्शियल सिलेंडरों की मांग में भी गिरावट दर्ज की गई है। घरेलू गैस सिलेंडरों के व्यावसायिक उपयोग और कालाबाजारी पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए जिला पूर्ति विभाग ने सघन जांच अभियान शुरू करने का निर्णय लिया है। डीएम कृतिका ज्योत्सना के निर्देश पर जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल के नेतृत्व में जिले की चारों तहसीलों में पूर्ति निरीक्षकों और गैस एजेंसियों के अधिकारियों की टीमें गठित की गई हैं।

ये टीमें 14 से 26 सितंबर तक होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा, स्वीट शॉप और मैरिज होम समेत रसोई गैस का बड़े पैमाने पर इस्तेमाल करने वाले प्रतिष्ठानों की जांच करेंगी। तहसीलवार दो दिवसीय छापेमारी का रोस्टर भी निर्धारित किया गया है। जिले में घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों की आपूर्ति सामान्य बनी हुई है। वहीं गैस एजेंसियों पर कॉमर्शियल सिलेंडरों का पर्याप्त स्टॉक होने के बावजूद मांग कम होने से उनकी खपत प्रभावित हुई है। एजेंसी संचालकों के अनुसार कॉमर्शियल सिलेंडरों की बिक्री घटने से उन्हें आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है। जिला पूर्ति अधिकारी विमल कुमार शुक्ल ने बताया कि जांच के दौरान यदि किसी प्रतिष्ठान में घरेलू गैस सिलेंडर का व्यावसायिक इस्तेमाल पाया गया तो उसके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। अभियान का उद्देश्य घरेलू गैस सिलेंडरों के दुरुपयोग को रोकने के साथ ही उपभोक्ताओं को समय से गैस उपलब्ध कराना है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News