Deoria News: भलुअनी(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। जिले में युवाओं का कई गैंग संचालित हो रहा है। मोनू सिंह की हत्या करने वाला मुख्य आरोपी चाइना भी 149 नंबर गैंग संचालित करता है और वह इस गिरोह का सरगना है। उसके गैंग में 100 से अधिक युवा जुड़े हुए हैं। छोटे-मोटे वारदात को यह गैंग अंजाम देता है। घटना के बाद इस गैंग का कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा है। वीडियो वायरल करने के पीछे लोगों में गैंग का दहशत माना जा रहा है। घटना के बाद वीडियो के जरिये पुलिस इस गैंग में शामिल युवकों की भी तलाश कर रही है।
पहले जिले में एक ही गैंग रफ्तार गैंग संचालित होता था। इस गैंग में बड़ी संख्या में युवक जुड़े हुए हैं। बीच में गैंग के सरगना के साथ पुलिस की मुठभेड़ हुई और लगातार कार्रवाई हुई तो गैंग का मनोबल टूटा। लेकिन इन दिनों अधिकांश कस्बा व गांवों में ऐसे गैंग संचालित होने लगे हैं। हर गैंग में बड़ी संख्या में युवा जुड़ गए हैं। यह गैंग वाट्सएप के माध्यम से संचालित हो रहा है। जब कोई भी इस गैंग के सदस्यों से विवाद करता है तो गैंग का सदस्य वाट्सएप पर ही मैसेज कर देता है। इसके बाद गैंग के सदस्य कुछ ही देर में मौके पर पहुंच जाते हैं और मारपीट कर वहां से निकल जाते हैं। लोगों का कहना है कि 149 नंबर गैंग भी हाल के दिनों में तेजी से बढ़ा है और इसमें भी 100 से अधिक युवक जुड़े हैं। पुलिस की कार्रवाई न करने के चलते गैंग में शामिल सदस्यों का मनोबल बढ़ता जा रहा है। पुलिस की तरफ से अब दावे किए जा रहे हैं कि गिरोह के सरगना के विरुद्ध पहले से ही मारपीट के केस दर्ज हैं।
जानकारों का कहना है कि मोनू भी लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बना रहे थे। इसलिए वह कुछ लोगों की नजर में चुभने लगे थे। मोनू की हत्या के पीछे यह भी एक कारण हो सकता है। आरोपियों का दबदबा प्रभावित हो रहा होगा, इसलिए इस तरह की घटना को अंजाम दे दिए।
मोनू की हत्या के बाद परिवार में मातम। मोनू की हत्या की सूचना मिलते ही आधी रात को ही चीत्कार मच गया। परिवार के लोग दहाड़ मारकर रोने लगे। सुबह होते ही लोगों को घटना की भनक लगी तो हजारों की संख्या में दरवाजे पर पहुंच गए। परिजनों को रोता देख वहां मौजूद अन्य लोगों की भी आंखें भर आई। उधर जब शव पोस्टमार्टम के बाद पहुंचा तो हर कोई अपने लाडले का चेहरा अंतिम बार देखने को परेशान दिखा। जिसने भी चेहरा देखा, वह अपने आंखों के आंसू नहीं रोक पाया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play