Post Office Best Sheme: बिना रिस्क के हर महीने ₹9,250 की कमाई, पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम, समझें गणित – aajtak.in

पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जा रहीं छोटी बचत योजनाएं न सिर्फ सुरक्षित निवेश के लिहाज से, बल्कि धांसू रिटर्न देते हुए मोटा फंड जुटाने के मामले में भी खासी पॉपुलर हो रही हैं. सिर्फ इतना ही नहीं, ये Post Office Schemes निवेशकों को रेग्युलर इनकम की भी गारंटी देती हैं. ऐसी ही एक कमाल की स्कीम है पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme), जिसमें एकमुश्त पैसा लगाने के बाद हर महीने 9000 रुपये से ज्यादा की कमाई कर सकते हैं. आइए समझते हैं इसका पूरा गणित… (Photo: ITG)
बिना रिस्क के लगाएं इसमें पैसे 
पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जाने वालीं स्मॉल सेविंग स्कीम्स की सबसे खास बात ये है कि ये बिल्कुल रिस्क फ्री निवेश माना जाता है. यानी Zero Risk Scheme, आप जितना चाहें पैसा लगा सकते हैं और हर छोटे-बड़े निवेश पर सुरक्षा की गारंटी खुद सरकार देती है. यानी निवेश डूबने का चांस ही नहीं. (Photo: ITG)
ब्याज शानदार, मैच्योरिटी इतनी
न सिर्फ सरकार पोस्ट ऑफिस की स्कीमों पर सुरक्षा की गारंटी देती है, बल्कि इनमें निवेश पर ब्याज भी शानदार दे रही है. बात पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम (Post Office Monthly Income Scheme-MIS) में निवेश की करें, तो इस पर 7.4% का ब्याज भी ऑफर किया जा रहा है. इस स्कीम में निवेश के लिए मैच्योरिटी पीरियड पांच साल का तय किया गया है. (Photo: Reuters)
वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम 
Post Office MIS Scheme एक वन टाइम इन्वेस्टमेंट स्कीम है यानी इसमें खाता खुलवाने के दौरान सिर्फ एक बार में निवेश करना होता है. इस एमुश्त निवेश के दौरान जिस ब्याज दर के हिसाब से आपकी मंथली इनकम तय कर दी जाती है, वो मैच्योरिटी तक मिलती रहती है. इस बीच चाहे हर तिमाही में होने वाले ब्याज दरों के संशोधन में सरकार Interest Rates को घटा या बड़ा ही क्यों न दे. (Photo: ITG)
₹1000 से शुरुआत, मैक्सिमम लिमिट इतनी
जैसा कि बताया पोस्ट ऑफिस द्वारा संचालित की जाने वाली Govt Scheme में छोटी रकम से भी निवेश की शुरुआत की जा सकती है. तो ये सच है क्योंकि आप महज 1000 रुपये के शुरुआती निवेश से खाता ओपन करा सकते हैं. Post Office MIS Scheme में सिंगल या ज्वाइंट अकाउंट ओपन कराया जा सकता है. एकमुश्त निवेश की बात करें, तो सिंगल खाते में अधिकतम 9 लाख रुपये, जबकि ज्वाइंट खाते में अधिकतम 15 लाख रुपये का निवेश किया जा सकता है. (Photo: ITG)
मंथली 9000 रुपये कमाई का गणित 
Post Office की मंथली इनकम स्कीम में निवेश के जरिए हर महीने कमाई का गणित देखें, तो इसका कैलकुलेशन बेहद आसान है. आपको ज्वाइंट अकाउंट खोलना होगा और एकमुश्त इस खाते में 15 लाख रुपये का निवेश करना होगा. ऐसा करने पर MIS Scheme में सरकार की ओर से दिए जा रहे 7.4% की ब्याज दर के हिसाब से आपकी 9,250 रुपये मंथली लिमिट सेट हो जाएगी, जो आपको मैच्योरिटी तक मिलती रहेगी. ये कमाई सिर्फ ब्याज से ही होती रहेगी. (Photo: ITG) 
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News