देवरिया, निज संवाददाता। जिले के थानों पर बरती जा रही लापरवाही से पुलिस महकमे की किरकिरी हो रही है। सिस्टम खराब होने की भी जानकारी जिम्मेदारों के न देने के चलते अधिकारियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। दो थानेदारों की लापरवाही का खामियाजा एसपी को उच्च न्यायालय में पेश होकर भुगतना पड़ा है। उधर गौरीबाजार प्रकरण में तत्कालीन थानेदार के वेतन से 65 हजार रुपये की वसूली की विभाग की तरफ से तैयारी है। पुलिस महकमे में अनुशासन सबसे ऊपर है। साथ ही इसका सिस्टम सबसे ज्यादा मजबूत माना जाता है। लेकिन इन दिनों थाने के जिम्मेदारों की लापरवाही का खामियाजा एसपी को भुगतना पड़ रही है।
अप्रैल माह में एक सेना जवान ने भलुअनी थाने में बैठाने की बात कही। एसपी व डीएम से शिकायत करने के बाद उच्च न्यायालय पहुंच गया। हाईकोर्ट ने थाने में बैठाने के मामले में सख्ती बरती और सीसी फुटेज तलब किया, पुलिस की तरफ से जवाब दिया गया कि सीसी कैमरा बंद था, जनरेटर व सोलर पैनल तथा बिजली खराब थी। मामला इतना तूल पकड़ा कि थानेदार को पुलिस लाइन जाना पड़ा और एसपी को उच्च न्यायालय में पेश होना पड़ा। इस बीच एक नया मामला गौरीबाजार थाने का आ गया। जिसमें अप्रैल माह में कुछ लोगों को हत्या के मामले में 10 दिनों तक थाने में बैठाने की बात कही गई है। यह भी मामला उच्च न्यायालय चला गया। बुधवार को उच्च न्यायालय ने सुनवाई की और एसपी से सीसी फुटेज मांगा तो खराब बताया गया। इस पर न्यायालय ने नाराजगी जाहिर की और थानेदार से 65 हजार रुपये वसूली के निर्देश दिए गए। अब तत्कालीन थानेदार से रुपये की वसूली होगी। लोगों का कहना है कि कुछ पुलिस कर्मियों की लापरवाही से विभाग की किरकिरी हो रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play