हुंडई इंडिया भारत में एक बार फिर नंबर दो की पोजीशन हासिल करने के लिए बहुत बड़ा मास्टरप्लाह्न लेकर आई है। कंपनी अपने इस खास प्लान के तहत भारतीय मार्केट में एक या दो नहीं, बल्कि पूरे 5 नए एसयूवी (SUV) मॉडल लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। ये सभी गाड़ियां अलग-अलग सेगमेंट में उतारी जाएंगी, ताकि हर तरह के ग्राहकों को लुभाया जा सके। इसमें नई टेक्नोलॉजी, हाइब्रिड इंजन और इलेक्ट्रिक कारें शामिल हैं। आइए जानते हैं हुंडई की इन 5 मोस्ट-अवेटेड अपकमिंग कारों के बारे में विस्तार से।
यह कंपनी की आने वाली नई मिड-साइज एसयूवी होगी, जिसे क्रेटा और वेन्यू के बीच में जगह दी जाएगी। इस कार को मारुति फ्रोंक्स को कड़ी टक्कर देने के लिए तैयार किया गया है और इसे फेस्टिव सीजन के आसपास लॉन्च किया जा सकता है। इसमें 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन के साथ सीएनजी का ऑप्शन मिलने की भी उम्मीद है, जो इसे इस सेगमेंट में बेहद किफायती ऑप्शन बनाएगा। इसके अलावा, कार के अंदर कर्व्ड डिस्प्ले और प्रीमियम डैशबोर्ड जैसा आधुनिक केबिन देखने को मिल सकता है।
कंपनी भारत के आम ग्राहकों को ध्यान में रखते हुए एक सस्ती और मेड-इन-इंडिया इलेक्ट्रिक एसयूवी ला रही है, जिसका कोडनेम HE1i है। यह गाड़ी क्रेटा ईवी के नीचे रहेगी और इसका सीधा मुकाबला टाटा पंच ईवी और नेक्सॉन ईवी जैसी गाड़ियों से होगा। इसे खास ईवी प्लेटफॉर्म पर तैयार किया जाएगा, जिससे कार में शानदार रेंज और बेहतर स्पेस मिलने की उम्मीद है। हुंडई की प्लानिंग इसे साल 2027 तक भारतीय सड़कों पर उतारने की है।
देश की सबसे पॉपुलर एसयूवी हुंडई क्रेटा का नया अवतार 2027 की शुरुआत में एंट्री मार सकता है। नई क्रेटा की लंबाई पहले से थोड़ी ज्यादा होगी और इसका डिजाइन बेहद बोल्ड और फ्यूचरिस्टिक रखा जाएगा। सबसे बड़ा बदलाव इसके इंजन में होगा, जहां मौजूदा पेट्रोल-डीजल के साथ-साथ एक पावरफुल स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन भी मिल सकता है। यह नया हाइब्रिड सिस्टम कार को 25 किमी प्रति लीटर से भी ज्यादा का जबरदस्त माइलेज देने में मदद करेगा।
नई क्रेटा के आने के कुछ समय बाद ही हुंडई अपनी 3-रो एसयूवी अल्काजार का भी नेक्स्ट-जनरेशन मॉडल पेश करेगी। इसे नए K3 प्लेटफॉर्म पर बनाया जाएगा, जिससे गाड़ी के अंदर तीसरी रो (थर्ड-रो) के पैसेंजर्स को पहले से काफी ज्यादा जगह और लेगरूम मिलेगा। इसके लुक को ज्यादा बॉक्सी और मस्कुलर बनाया जाएगा। फीचर्स के तौर पर इसमें डुअल स्क्रीन, लेवल-2 ADAS और क्रेटा वाला स्ट्रॉन्ग-हाइब्रिड इंजन दिया जा सकता है, जो कम स्पीड में इलेक्ट्रिक मोड पर भी चलेगा।
इस लिस्ट में पांचवीं और सबसे प्रीमियम गाड़ी कोडनेम Ni1i होगी, जो लाइनअप में अल्काजार के भी ऊपर जगह बनाएगी। यह टक्सन की जगह ले सकती है। इसका मुकाबला टाटा सफारी और महिंद्रा XUV700 जैसी बड़ी गाड़ियों से होगा। इस लग्जरी एसयूवी का प्रोडक्शन हुंडई के तलेगांव प्लांट में किया जाएगा। ग्लोबल मार्केट्स की तर्ज पर इसमें 1.6-लीटर टर्बो-पेट्रोल हाइब्रिड इंजन मिलने की चर्चा है, जो जबरदस्त पावर के साथ-साथ बेहतरीन माइलेज भी देगा।
देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play