नए अवतार में आ रही मारुति सुजुकी वैगनआर, टेस्टिंग के दौरान हुई स्पॉट; जानिए कब होगी लॉन्च – Hindustan

देश की सबसे पसंदीदा कारों में से एक मारुति सुजुकी वैगनआर (Maruti Suzuki WagonR) जल्द ही नए अवतार में नजर आ सकती है। हाल ही में इस पॉपुलर कार के अपडेटेड मॉडल को भारतीय सड़कों पर टेस्टिंग के दौरान देखा गया है। हालांकि, टेस्टिंग व्हीकल को पूरी तरह से कवर किया गया था। इसके बाहरी लुक को देखकर लगता है कि कंपनी इसमें कोई बड़ा कॉस्मेटिक बदलाव नहीं करने वाली है। ऐसे में माना जा रहा है कि असली और बड़ा अपडेट इसके इंजन में देखने को मिलेगा। आइए जानते हैं वैगनआर के इस नए मॉडल में क्या कुछ खास हो सकता है।

लुक्स और डिजाइन की बात करें तो नई वैगनआर का ओवरऑल बॉडी शेप और टॉल-बाय डिजाइन पहले जैसा ही रहने वाला है। स्पाई शॉट्स के अनुसार, इसमें पारंपरिक हेडलाइट्स और पीछे की तरफ वर्टिकल टेल-लैंप्स दिए गए हैं। कार की साइड प्रोफाइल में भी कोई बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलता है। जो मॉडल टेस्ट किया जा रहा था, वह मिड-वैरिएंट लगता है क्योंकि उसमें स्टील व्हील्स, फेंडर पर टर्न इंडिकेटर्स और रियर वाइपर जैसी चीजें नदारद थीं। हालांकि, बंपर और ग्रिल में हल्के-फुल्के बदलाव जरूर देखने को मिल सकते हैं।

वैगनआर के नए मॉडल में सबसे बड़ा बदलाव इसके बोनट के नीचे यानी इंजन में देखने को मिल सकता है। कंपनी इसमें नया 1.2-लीटर Z12E 3-सिलेंडर पेट्रोल इंजन दे सकती है। मारुति अपनी नई स्विफ्ट, डिजायर और हालिया बलेनो फेसलिफ्ट में भी पुराने 4-सिलेंडर इंजन की जगह यह नया 3-सिलेंडर इंजन दे चुकी है। इस नए इंजन से कार की पावर में थोड़ी कमी भले आए, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा माइलेज में मिलेगा। कंपनी का पूरा ध्यान कार की फ्यूल एफिशिएंसी को और बढ़ाने पर रहेगा।

पावरट्रेन ऑप्शन्स में पेट्रोल के साथ-साथ कंपनी-फिटेड सीएनजी (CNG) का ऑप्शन भी पहले की तरह जारी रहने की उम्मीद है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मारुति नए मॉडल में अंडरबॉडी सीएनजी टैंक टेक्नोलॉजी दे सकती है, जैसा कि हाल ही में ब्रेजा सीएनजी में देखा गया है। अगर ऐसा होता है, तो डिग्गी में सीएनजी सिलेंडर होने के बावजूद सामान रखने के लिए काफी जगह मिल जाएगी।

लॉन्च और कीमत की बात करें तो नई मारुति वैगनआर को साल 2026 के अंत तक भारतीय मार्केट में उतारा जा सकता है। मौजूदा वैगनआर की एक्स-शोरूम कीमत 4.99 लाख रुपये से शुरू होकर 6.97 लाख रुपये तक जाती है। नए इंजन और संभावित नए फीचर्स के जुड़ने के कारण इसकी कीमतों में थोड़ी बढ़ोतरी हो सकती है। बता दें कि मारुति वैगनआर मारुति की बेस्ट-सेलिंग मॉडल और देश की नंबर-1 हैचबैक कार है।

देश-दुनिया की खबरों में रुचि पत्रकारिता में खींच लाई। IIMC, नई दिल्ली से पत्रकारिता की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में ‘लाइव हिंदुस्तान’ से हुई। बीते करीब 4 सालों से आशुतोष बिजनेस और ऑटो सेक्शन में काम कर रहे हैं। राजनीति, बिजनेस और धर्म में खास रुचि है। लाइव हिंदुस्तान में बिजनेस, टेक, ऑटो, स्पोर्ट्स, एस्ट्रोलॉजी, करियर और न्यूज सेक्शन में लगातार काम करने का अनुभव है। लाइव हिंदुस्तान के लिए बिहार चुनाव 2025 का ग्राउंड पर जाकर पूरा वीडियो कवरेज किया है। बड़े नेताओं और लेखकों के साथ 50 से ज्यादा इंटरव्यू लेने का अनुभव भी रखते हैं। आशुतोष को उनकी रिपोर्टिंग के लिए संस्थान की ओर से प्रतिष्ठित ‘Digi journo of the Quarter’ अवार्ड भी मिल चुका है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News