मुख्य बातें
DA hike Updates: डीए को लेकर आंध्र प्रदेश की सरकार ने बड़ा ऐलान किया है। राज्य सरकार की तरफ से दो लम्बी समय से पेंडिंग डीए का ऐलान कर दिया गया है। इसका फायदा सरकारी कर्मचारियों, यूनिवर्सिटी स्टाफ और लोकल बॉडी के कर्मचारियों को मिलेगा। बता दें, ऐलान किया गया महंगाई भत्ते का भुगतान अक्टूबर 2026 में होगा।
चंद्रबाबू नायडू की अगुवाई वाली राज्य सरकार ने डीए को लेकर आदेश जारी किया। पहले आदेश में सरकार ने कर्मचारियों का डीए 37.31 प्रतिशत से बढ़ाकर 40.04 प्रतिशत कर दिया। यानी 2.73 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है। यह डीए 1 जुलाई 2024 से प्रभावी होगा। यानी अबतक का पैसा एरियर में मिलेगा।
दूसरे आदेश में राज्य सरकार ने डीए को 1.82 प्रतिशत बढ़ाने का फैसला किया। जिसके बाद कर्मचारियों का डीए 41.86 प्रतिशत हो गया। दूसरा आदेश 1 जनवरी 2025 से प्रभावी रहेगा। बता दें, एक ही झटके में कर्मचारियों का डीए राज्य सरकार ने 4.55 प्रतिशत बढ़ा दिया है।
इस नए आदेश के बाद सरकार को 26 महीने का बकाया डीए भी कर्मचारियों को देना होगा। जोकि राज्य की सरकार 2027 और 2028 में किस्तों के जरिए देगी। पुरानी पेंशन का लाभ ले रहे कर्मचारियों को एरियर उनके जनरल प्रोविडेंट फंड अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा।
केंद्रीय कर्मचारियों का डीए साल भर में दो बार बढ़ाया जाता है। एक बार जनवरी और दूसरी बार जुलाई में डीए बढ़ोतरी होती है। जनवरी के डीए का ऐलान होली के समय और जुलाई के डीए का ऐलान अक्टूबर या फिर दिवाली के आस-पास किया जाता है। आखिरी बार केंद्र सरकार ने 2 प्रतिशत डीए बढ़ोतरी की थी। जिसके बाद केंद्रीय कर्मचारियों को मिलने वाला महंगाई भत्ता 60 प्रतिशत से 62 प्रतिशत हो गया है। अब इस समय फिर से जुलाई के डीए का इंतजार कर्मचारी कर रहे हैं।
मौजूदा महंगाई को देखते हुए कर्मचारियों को उम्मीद है कि इस बार डीए में 3 से 4 प्रतिशत का इजाफा होगा। अगर ऐसा हुआ तो डीए 62 प्रतिशत से बढ़कर 65 या फिर 66 प्रतिशत हो सकता है।
तरुण प्रताप सिंह, लाइव हिन्दुस्तान के साथ अक्टूबर 2020 से कार्यरत हैं। मौजूदा समय में बिजनेस टीम का हिस्सा हैं। लाइव हिन्दुस्तान के लिए स्टॉक मार्केट, पर्सनल फाइनेंस, कमोडिटी मार्केट, सरकारी योजनाओं पर खबर पर लिखने के साथ-साथ आईपीओ पर वीडियो इंटरव्यू की भी जिम्मेदारी सम्भालते हैं। लाइव हिन्दुस्तान की वीडियो टीम के लिए 2022 में उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में टीम लीड करते हुए 200 विधानसभा सीट में ग्राउंड रिपोर्टिंग, इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरीज कर चुके हैं। श्री राम जन्मभूमि प्राण प्रतिष्ठा समारोह, 2024 के लोकसभा चुनाव के दौरान भी उत्तर प्रदेश में ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव है। साल 2025 में प्रयागराज में सम्पन्न हुए महाकुंभ में 40 दिन से अधिक दिन तक कुंभ नगरी में रहकर अनेकों वीडियो इंटरव्यू और स्पेशल स्टोरिज किए थे।
शिक्षा
बी.ए (ऑनर्स) और एम.ए की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से पूरा किया है। भारतीय जनसंचार संस्थान, नई दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में डिप्लोमा किया है।
अनुभव –
HT का हिस्सा बनने से पहले स्वतंत्र तौर पर 2019 में लोकसभा चुनाव, 2019 में हरियाणा विधानसभा, 2020 दिल्ली विधानसभा चुनाव और 2020 में दिल्ली दंगा की ग्राउंड रिपोर्टिंग का अनुभव प्राप्त है। श्री राम मंदिर भूमि पूजन (साल 2020) के दौरान भी बतौर स्वतंत्र पत्रकार अपनी सेवाएं दिए हैं।
दैनिक जागरण के एक स्पेशल कार्यक्रम के तहत वाराणसी में दो अलग-अलग साल में 100-100 बच्चों को संसदीय कार्यप्रणाली की 15 दिनों की ट्रेनिंग भी देने का अनुभव प्राप्त है।
विशेषताएं –
वीडियो रिपोर्टिंग में दक्षता हासिल है। कई इंटरव्यू और ग्राउंड ओपनियन वीडियो नेशनल लेवल पर विमर्श का केंद्र बने हैं। बिजनेस और राजनीति के अलावा क्रिकेट, धर्म और साहित्य पर लिखना-पढ़ना पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play