इंदौर: ब्रिज की रेलिंग तोड़कर 50 फीट नीचे गिरी थार, चार लोग घायल; पास में है रेलवे ट्रैक – jagran.com

इंदौर में देर रात एक तेज रफ्तार थार प्रतीक सेतु ब्रिज से 50 फीट नीचे जा गिरी, जिससे उसमें सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
इंदौर हादसा (सोशल मीडिया)
डिजिटल डेस्क, इंदौर। मध्य प्रदेश के इंदौर शहर में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। यहां देर रात एक तेज रफ्तार थार अनियंत्रित होकर ब्रिज से नीचे जा गिरी। गनीमत यह रही कि इस भीषण हादसे में किसी की जान नहीं गई, लेकिन कार में सवार चारों लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
बता दें कि यह हादसा इंदौर के राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र के प्रतीक सेतु ब्रिज पर हुआ। रात के करीब 3:30 बजे एक काले रंग की तेज रफ्तार थार अन्नपूर्णा से बिजलपुर की तरफ जा रही थी।
मिली जानकारी के अनुसार ब्रिज पर अचानक गाड़ी बेकाबू हो गई और सड़क किनारे की रेलिंग को तोड़ते हुए हवा में लहराते हुए करीब 50 फीट नीचे जा गिरी। खास बात यह है कि जिस जगह पर कार गिरी, उसके ठीक बगल में रेलवे ट्रैक है और राहत की बात यह रही कि हादसे के वक्त सड़क पर कोई अन्य वाहन या राहगीर मौजूद नहीं था।
हादसा इतना भयानक था कि थार नीचे गिरकर बुरी तरह पलट गई और चकनाचूर हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि गाड़ी के एयरबैग्स भी खुल गए थे। गाड़ी पलटने की वजह से उसमें सवार चारों लोग अंदर ही फंस गए थे।
घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से सभी को कार से बाहर निकाला गया और तुरंत इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।
हादसे में घायल हुए चारों लोगों की पहचान आरती (उम्र 25 वर्ष), अभिजीत (उम्र 20 वर्ष), आदित्य और लावण्या के रूप में हुई है। दूसरी ओर मामले की जानकारी मिलते ही एसीपी निधि सक्सेना मौके पर पहुंचीं। उन्होंने बताया कि राजेंद्र नगर थाना क्षेत्र में प्रतीक सेतु ब्रिज से थार के नीचे गिरने की सूचना मिली थी।
चारों घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस अब यह जांच कर रही है कि गाड़ी इतनी तेज रफ्तार में क्यों थी और क्या कार का चालक नशे की हालत में था या नहीं। पुलिस इस पूरे मामले के हर पहलू की बारीकी से जांच कर रही है।

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News