Siwan News जलजमाव में स्कूल जाने को मजबूर बच्चे, सड़क बनी झील – Hindustan

Siwan News भगवानपुर हाट, एक संवाददाता। महम्मदपुर पंचायत के यादव टोली में बारिश ने स्कूली बच्चों की राह मुश्किल कर दी है। जलनिकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण मुख्य सड़क पर पानी जमा होकर झील में तब्दील हो गई है। इसी रास्ते से रोजाना बड़ी संख्या में बच्चे स्कूल आते-जाते हैं। सड़क पर जमा गंदे पानी के बीच से होकर गुजरने में बच्चों को काफी परेशानी होती है। कई बार कपड़े और जूते खराब होने के साथ बच्चों के गिरने का भी खतरा बना रहता है। बारिश के दिनों में सड़क की यह स्थिति लोगों के लिए रोजमर्रा की परेशानी बन गई है।

मुख्य मार्ग से जुड़ी सड़क पर जलजमाव यादव टोली से होकर गुजरने वाली यह सड़क भगवानपुर-महाराजगंज मुख्य मार्ग से निकलकर सारण जिले की ओर जाती है। ऐसे में इस सड़क से ग्रामीणों के साथ दूसरे क्षेत्रों के लोगों का भी आवागमन होता है। बरसात में पानी जमा होने के कारण सड़क का बड़ा हिस्सा जलमग्न हो जाता है। पैदल राहगीरों को पानी के बीच से होकर गुजरना पड़ता है, जबकि दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी होती है। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे जलनिकासी की व्यवस्था पहले से ही पर्याप्त नहीं है। हल्की बारिश के बाद भी सड़क पर पानी जमा हो जाता है। लगातार बारिश होने पर स्थिति और गंभीर हो जाती है।

पानी की निकासी नहीं होने के कारण कई दिनों तक सड़क पर पानी जमा रहता है। घरों के सामने मिट्टी भरने से बंद हुआ पानी का रास्ता ग्रामीणों के अनुसार सड़क किनारे बने कई घरों के दरवाजे को ऊंचा करने के लिए लोगों ने अपने घरों के सामने सड़क के किनारे मिट्टी भर दी है। इससे बारिश के पानी के निकलने का रास्ता अवरुद्ध हो गया है। नाले या अन्य निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण बारिश का पानी सड़क पर ही जमा रहता है। ग्रामीणों का कहना है कि समस्या केवल जलजमाव तक सीमित नहीं है। लंबे समय तक सड़क पर पानी जमा रहने से सड़क के क्षतिग्र

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News