Azamgarh News: नौकरी के नाम पर 2.39 लाख की धोखाधड़ी – Hindustan

Azamgarh News: आजमगढ़, संवाददाता। शहर कोतवाली के दलसिंगार मोहल्ला में नौकरी के नाम पर 2.39 लाख रुपये की धोखाधड़ी और फर्जी नियुक्ति पत्र देने की घटना में पुलिस रिपोर्ट दर्ज की है। नियुक्ति पत्र मिलने के बाद ड्यूटी ज्वाइन करने पहुंचने पर जानकारी हुई थी। मऊ जनपद के सरायलखंसी थानाक्षेत्र के पलिगढ़ गांव निवासी धर्मराज भारती ने आरोप लगाया कि वह रोजगार की तलाश में था। इसी दौरान उसे जानकारी हुई कि कोतवाली क्षेत्र के दलिसागर निवासी विपिन कुमार यादव लोगों को रुपये लेकर अधिकारियों से संपर्क के माध्यम से नौकरी लगवाते हैं। इस पर धर्मराज अपने पिता फूलचंद को लेकर विनय यादव के घर पहुंचा और नौकरी लगवाने के संबंध में बातचीत की।

विनय यादव ने नौकरी लगवाने का भरोसा देते हुए रुपये की मांग की। पीड़ित ने अलग—अलग तारीखों में फोन के माध्यम से कुल 2.39 लाख रुपये दिए। पीडि़त के अनुसार, कुछ दिनों बाद विनय यादव ने उसे जेबीआईटी टेकनेट मैनेजमेंट एंड मल्टीसर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के नाम से एक नियुक्ति पत्र दिया और लखनऊ ले जाकर ज्वाइन करने को कहा। जब धर्मराज ने नियुक्ति पत्र के आधार पर नौकरी ज्वाइन करने का प्रयास किया तो उसे पता चला कि पत्र फर्जी है। इसके बाद उसे अपने साथ ठगी होने का एहसास हुआ। पीड़ित ने रुपये की मांग की तो आरोपी धमकी देने लगा। धर्मराज भारती ने एसएसपी से मिल कर गुहार लगाई। इसके बाद प्रत्येक माह की 15 तारिख को 25 हजार रुपये वापस करने की बात तय हुई। आरोपी ने एक बार 25 हजार रुपये लौटाए। इसके बाद रुपये नहीं दे रहा था। पीड़ित की तहरीर पर नगर कोतवाली की पुलिस ने आरोपी विपिन कुमार यादव निवासी दलसिंगार मोहल्ला थाना कोतवाली के विरूद्ध रिपोर्ट दर्ज कर जांच कर रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News