देश के अंदर कारों की सेल्स का सेगमेंट वाइज डाटा तेजी से बदल रहा है। पहले जहां पेट्रोल कारों का दबदबा देखने को मिला था, तो अब उसकी जगह CNG के साथ हाइब्रिड और इलेक्ट्रिक कार लेती जा रही हैं। खासकर, अब इलेक्ट्रिक कारों की सेल्स में गजब का उछाल देखने को मिल रहा है। साल 2026 के पहले हाफ (H1) के दौरान जब सेल्स लिस्ट पर नजर डाली जाए तब पता चलता है कि EV की सेल्स H1 2025 से बहुत आगे निकल गई है। इतना ही नही, 2026 की पहली छमाही में इलेक्ट्रिक कार की बिक्री हाइब्रिड कारों की बिक्री से दोगुनी से भी अधिक थी। खास तौर से से जनवरी से जून 2026 के दौरान 57,855 हाइब्रिड कारों के विपरीत 1,48,023 इलेक्ट्रिक कारों की डिलीवरी की गई।
इलेक्ट्रिक कार सेगमेंट के टॉप-20 मॉडल की साल के पहले हाफ की बिक्री की बात करें तो MG विंडसर की H1 2026 के दौरान कुल 19,080 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 21,109 यूनिट बिकी थीं। महिंद्रा XEV 9S की H1 2026 के दौरान कुल 18,074 यूनिट बिकीं। टाटा नेक्सन EV की H1 2026 के दौरान कुल 16,567 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 9,284 यूनिट बिकी थीं। टाटा पंच EV की H1 2026 के दौरान कुल 15,683 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 7,545 यूनिट बिकी थीं। महिंद्रा XEV 9e की H1 2026 के दौरान कुल 11,242 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 13,026 यूनिट बिकी थीं।
टाटा हैरियर EV की H1 2026 के दौरान कुल 10,499 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 475 यूनिट बिकी थीं। मारुति ई विटारा की H1 2026 के दौरान कुल 8,572 यूनिट बिकीं। टाटा कर्व EV की H1 2026 के दौरान कुल 7,281 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 2,332 यूनिट बिकी थीं। महिंद्रा BE 6 की H1 2026 के दौरान कुल 6,849 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 6,044 यूनिट बिकी थीं। टाटा टियागो EV की H1 2026 के दौरान कुल 6,816 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 8,396 यूनिट बिकी थीं।
MG कॉमेट EV की H1 2026 के दौरान कुल 4,474 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 3,662 यूनिट बिकी थीं। MG ZS EV की H1 2026 के दौरान कुल 2,785 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 1,543 यूनिट बिकी थीं। किआ कैरेंस क्लैविस इलेक्ट्रिक की H1 2026 के दौरान कुल 2,471 यूनिट बिकीं। हुंडई क्रेटा इलेक्ट्रिक की H1 2026 के दौरान कुल 2,181 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 5,472 यूनिट बिकी थीं। महिंद्रा XUV 3XO EV की H1 2026 के दौरान कुल 1,935 यूनिट बिकीं।
टाटा टिगोर EV की H1 2026 के दौरान कुल 1,643 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 2,540 यूनिट बिकी थीं। टाटा सिएरा EV की H1 2026 के दौरान कुल 1,516 यूनिट बिकीं। महिंद्रा XUV400 की H1 2026 के दौरान कुल 651 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 1,703 यूनिट बिकी थीं। टोयोटा अर्बन क्रूजर ईबेला की H1 2026 के दौरान कुल 504 यूनिट बिकीं। सिट्रोन eC3 की H1 2026 के दौरान कुल 201 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान इसकी 598 यूनिट बिकी थीं। इस तरह H1 2026 के दौरान इन 20 मॉडल की कुल 1,39,024 यूनिट बिकीं। जबकि, H1 2025 के दौरान ये आंकड़ा 83,229 यूनिट का था।
नरेंद्र जिझोतिया देश के ऑटोमोबाइल सेक्टर में अपनी लेखनी के लिए चर्चित नाम बन चुके हैं। गाड़ियों का रिव्यू, फर्स्ट राइडिंग इम्प्रेशन, कम्पेरिजन, सेल्स एनालिसिस, यूटिलिटी (DIY, How To Do) जैसे विषयों पर उनकी शानदार पकड़ है। अपने एक्सक्लूसिव कंटेंट को लेकर वो लगातार सुर्खियों में रहते हैं। ऑटो के लॉन्च इवेंट में अपने अलग एंगल के लिए भी उन्हें जाना जाता है। वे लाइव हिन्दुस्तान के साथ असिस्टेंट न्यूज एडिटर के तौर पर पिछले 4 सालों से भी लंबे समय से जुड़े हुए हैं। 2008 में जीवाजी यूनिवर्सिटी ग्वालियर से पत्रकारिता पूरी की। अपने करियर की शुरुआत उन्होंने जी 24 घंटे छत्तीसगढ़ (रायपुर) में बतौर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट के तौर पर की। 18 साल के लंबे करियर के दौरान वे बंसल न्यूज (भोपाल), दैनिक भास्कर डिजिटल (भोपाल) समेत 5 संस्थानों में काम कर चुके हैं। वे स्पोर्ट्स, बॉलीवुड, खबर जरा हटके, यूटिलिटी, बिजनेस, टेक्नोलॉजी, ऑटो समेत कई सेक्शन में काम कर चुके हैं। उन्हें दैनिक भास्कर में यूरेका अवॉर्ड, हाईफाइव अवॉर्ड, बेस्ट स्टोरी अवॉर्ड मिल चुका है। वहीं, लाइव हिन्दुस्तान में डिजी स्टार अवॉर्ड का सम्मान मिल चुका है। वे टीवी जर्नलिज्म के दौरान हॉकी मैच में लाइव कॉमेंट्री भी कर चुके हैं। उन्हें क्रिकेट खेलना, सिगिंग, साइकिलिंग पसंद है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play