Bhadoni News: हिन्दी पखवाड़ा कार्यक्रम में शब्द रागिनी टीम अव्वल – livehindustan.com

Bhadoni News: भदोही, संवाददाता। शहर के रामरायपुर स्थित डा. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजकीय महाविद्यालय में शनिवार को हिन्दी पखवाड़ा के तहत कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान कविता अंत्याक्षरी प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। हिन्दी विभाग की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न टीमों के माध्यम से हिंदी कविता की विविध पंक्तियों एवं काव्य-पंक्तियों का प्रभावशाली प्रस्तुतिकरण किया। प्रतियोगिता के दौरान सभी प्राध्यापकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका मार्गदर्शन किया। शब्द रागिनी टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस टीम में अंजली पांडेय, खुशी उपाध्याय, तथा ऊषा शामिल रहीं। जबकि शब्द सरिता टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
उक्त टीम में खुशी पांडेय, नेहा कन्नौजिया तथा अंजली यादव रहीं। शब्द तरंग टीम ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस टीम में चंचल सरोज, कोमल गौतम, तथा आशू यादव रहीं।प्रतियोगिता का संयोजन एवं संचालन हिंदी विभाग प्रभारी डॉ. शिखा तिवारी द्वारा किया गया। कहा कि इस प्रकार की साहित्यिक प्रतियोगिताएं विद्यार्थियों में हिंदी भाषा एवं साहित्य के प्रति रुचि विकसित करने के साथ-साथ उनकी रचनात्मक एवं अभिव्यक्ति क्षमता को भी सुदृढ़ करती हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News