Muzaffarpur News: अहियापुर में चायपत्ती कारोबारी की गाड़ी पर गोली चलाकर मांगी रंगदारी – livehindustan.com

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। अहियापुर थाना क्षेत्र के भिखनपुर में चायपत्ती कारोबारी से रंगदारी मांगने के लिए बदमाशों ने उसकी कार पर फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। कारोबारी संजीव कुमार सिंह ने इस संबंध में अहियापुर थाने में कॉल करने वाले नंबर के धारक के खिलाफ केस दर्ज कराया है।

जानकारी के अनुसार, संजीव घर से दुकानों में थोक स्तर पर चायपत्ती की सप्लाई करते हैं। साथ ही एक गैस एजेंसी के लिए एलपीजी कनेक्शन एजेंट के तौर पर भी काम करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया है कि बीते सात सितंबर की रात करीब एक बजे एक अज्ञात नंबर से कॉल आई। कॉल करने वाले ने धमकी देते हुए कहा कि बॉस जेल में है, रुपये चाहिए, वरना अंजाम बुरा होगा। कॉल के कुछ देर बाद ही बदमाशों ने उनके घर के बाहर लगी कार पर दो राउंड फायरिंग कर दी। रात में हुई फायरिंग की आवाज सुनकर पूरा परिवार डर गया। उस समय किसी ने बाहर निकलने की हिम्मत नहीं की। सुबह जब संजीव बाहर आए तो देखा कि उनकी कार में दो गोलियों के निशान हैं। कार का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था।

घटना की सूचना मिलते ही अहियापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरू की। पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है। कारोबारी संजीव के आवेदन पर अहियापुर थाने में केस दर्ज कर एएसआई रवि रंजन को जांच की जिम्मेदारी सौंपी गई है। पुलिस कॉल डिटेल के आधार पर रंगदारी के लिए फायरिंग करने वाले शातिरों की तलाश में जुट गई है। जिस नंबर से धमकी भरी कॉल आई थी, उसकी लोकेशन ट्रेस की जा रही है। थानेदार शरत कुमार ने बताया कि व्यवसायी को धमकी देने और फायरिंग करने वाले गिरोह की पहचान की जा रही है। व्यवसायी के घर के आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News