Ghumla News: घाघरा में मारपीट कर बाइक और नगदी लूटी – Hindustan

Ghumla News: घाघरा। थाना क्षेत्र के डुको निवासी रामचंद्र लोहरा ने अज्ञात लोगों के खिलाफ मारपीट कर मोटरसाइकिल और नगदी लूटने की प्राथमिकी दर्ज कराई है। आवेदन में उन्होंने बताया कि शुक्रवार को वह टीवीएस अपाचे मोटरसाइकिल से मोबाइल की मरम्मत कराने सिसई गए थे। शाम करीब पांच बजे घर लौटने के दौरान पुटो स्कूल के समीप एक व्यक्ति ने हाथ देकर उन्हें रुकने का इशारा किया। बाइक रोकते ही वहां छिपे दो अन्य लोग भी पहुंच गए और मोटरसाइकिल छीनने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने उनके साथ मारपीट की और बाइक के साथ चार हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए।

थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस घटना का सत्यापन कर रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News