वल्लभनगर नगर पालिका चुनाव के लिए मतदान के बाद अब कल मतगणना होगी। यह मतगणना वल्लभनगर पंचायत समिति में होगी। प्रशासन ने इसके लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।
83.08 प्रतिशत रहा मतदान
वल्लभनगर नगर पालिका के 20 पार्षद पदों के लिए 9 सितंबर को मतदान हुआ था। इसमें 83.08 प्रतिशत वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
सोमवार को मतगणना सुबह 8 बजे शुरू होगी। अनुमान है कि दोपहर 12 बजे तक नतीजे साफ हो जाएंगे। दोपहर तक सभी परिणाम जारी कर दिए जाएंगे। बता दें कि चेयरमैन का पद एसटी महिला वर्ग के लिए आरक्षित है।
चार राउंड में गिनती
वल्लभनगर उपखंड अधिकारी रमेश चंद्र वडेरा ने बताया कि मतगणना के लिए पांच टेबल लगाए गए हैं। मतगणना चार राउंड में पूरी होगी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.