हिंदी दिवस पर मॉडल प्रदर्शनी में दिखा छात्रों का हुनर: 130 छात्रों ने दिखाई प्रतिभा, व्याकरण पर बनाए 105 मॉडल – Dainik Bhaskar

महात्मा गांधी राजकीय स्कूल चितरी नवीन में ‘नो बैग डे’ और हिन्दी दिवस के मौके पर एक सृजनात्मक हिन्दी मॉडल प्रदर्शनी हुई। इसमें छात्रों ने हिन्दी मॉडल, कहानी, कविता पाठ, दोहे, भाषण और मानव श्रृंखला जैसी कई गतिविधियों में हिस्सा लिया।
प्रदर्शनी प्रधानाचार्य धर्मेंद्र भट्ट की अध्यक्षता में आयोजित की गई। इसमें मुख्य अतिथि डॉ. मनोज पाटीदार (एसीबीईओ I, गलियाकोट) और विशिष्ट अतिथि विनोद पाटीदार (एसीबीईओ II, गलियाकोट) मौजूद रहे। सभी अतिथियों ने प्रदर्शनी का दौरा किया और छात्रों के काम की तारीफ की।
यह कार्यक्रम ललित पाटीदार (वरिष्ठ अध्यापक – हिन्दी), कल्पना बुनकर, कैलाशचन्द्र यादव और अल्पा भट्ट के मार्गदर्शन में हुआ। प्रदर्शनी में कुल 130 छात्रों ने जोश के साथ भाग लिया। उन्होंने हिन्दी व्याकरण से जुड़े 105 मॉडल और चार्ट बनाए।
ये मॉडल संज्ञा, सर्वनाम, क्रिया, विशेषण, अव्यय, उपसर्ग, प्रत्यय, वाच्य, काल, पद परिचय, शब्द शुद्धि, वाक्य शुद्धि, विलोम शब्द, पर्यायवाची शब्द, विराम चिह्न और कवि परिचय जैसे विषयों पर आधारित थे।
प्रतियोगिता के लिए निर्णायक मंडल में हरीशजी पाटीदार (व्याख्याता हिंदी), गीता पाटीदार और अनमोल जैन शामिल थे। उन्होंने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान दिया।
कार्यक्रम के आखिर में अतिथियों, प्रधानाचार्य और सभी स्टाफ ने भाग लेने वाले छात्रों की तारीफ की। इस मौके पर परेश यादव, सागर जोशी, गणेश पाटीदार, वर्षा जोशी, निशांत पाटीदार, विनोद जोशी, पलाश शाह, योगेश दर्जी, राहुल पाटीदार, कीर्ति चौबीसा, कपिल सेठिया, लक्ष्मी देवतरा, नगजी यादव, रोशनी पाटीदार और रितेश बुनकर सहित पूरा स्टाफ और विद्यार्थी मौजूद थे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News