Download App from
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें।
18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन की मेजबानी के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के बढ़ते डीप-टेक और इनोवेशन इकोसिस्टम की सराहना की। उन्होंने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित ‘भारत इनोवेट्स एक्सपोजिशन’ का दौरा ब्रिक्स देशों के नेताओं के साथ किया।
डेमोक्रेटिक रिपब्लिक ऑफ कांगो (डीआरसी) सरकार के अनुसार, देश में फैला इबोला प्रकोप अब नियंत्रण में है और यह अपने चरम स्तर को पार कर चुका है। हालांकि, स्थानीय स्तर पर अचानक सामने आ रहे नए मामलों, संक्रमण के निरंतर प्रसार और इसके सातवें प्रांत तक पहुंचने के कारण अभी भी खतरा पूरी तरह टला नहीं है।
बिहार के नालंदा जिले में एक शिव मंदिर के अंदर कथित तौर पर तोड़फोड़ और पेशाब किए जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने संयम बरतते हुए पुलिस को सूचना दी। इस मामले में पुलिस ने 4 से 5 साल की उम्र के तीन बच्चों को हिरासत में लिया है।
Created On :