सांभर में शहरी सरकार के लिए मतदान के बाद अब सोमवार को मतगणना होगी। यह मतगणना राजकीय शाकंभरी कॉलेज में होगी, जिसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। यहां 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को वोट डाले गए थे। इसमें 80.65 प्रतिशत वोटर्स
सांभर 5 राउंड में गिनती
सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। यह प्रक्रिया 5 राउंड में पूरी होगी। अनुमान है कि सुबह 10 बजे तक नतीजे साफ हो जाएंगे और दोपहर तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। सांभर नगरपालिका चेयरमैन का पद सामान्य (ओपन) वर्ग के लिए आरक्षित है।
इसी तरह फुलेरा में भी शहरी सरकार के लिए मतदान के बाद सोमवार को मतगणना होगी। यह मतगणना नगरपालिका भवन में होगी, जिसके लिए प्रशासन ने यहां भी सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं। फुलेरा के 25 वार्डों में पार्षद पद के लिए 9 सितंबर को वोट डाले गए थे। इसमें 81.39 प्रतिशत वोटर्स ने मतदान किया था। फुलेरा में कुल 76 प्रत्याशी मैदान में हैं।
फूलेरा में 4 राउंड में गिनती
सोमवार सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी। यह प्रक्रिया 4 राउंड में पूरी होगी। यहां भी सुबह 10 बजे तक नतीजे साफ होने की उम्मीद है और दोपहर तक सभी परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे। फुलेरा नगरपालिका चेयरमैन का पद भी सामान्य (ओपन) वर्ग के लिए आरक्षित है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.