दुबई की पिच पर स्पिनर्स तय करेंगे चैंपियन: पिछली बार भारत को हराकर श्रीलंका ने जीता था खिताब, आज फिर फाइनल … – Dainik Bhaskar

महिला एशिया कप का फाइनल आज भारत और श्रीलंका के बीच दुबई स्टेडियम में खेला जाएगा। मुकाबला रात 8 बजे से शुरू होगा। दोनों टीमें इस टूर्नामेंट में अब तक अजेय हैं।
रविवार को सबसे बड़ा मुकाबला स्पिन गेंदबाजों के बीच देखने को मिल सकता है। दुबई की धीमी पिच पर गेंद रुककर आ रही है और बल्लेबाजों के लिए बड़े शॉट लगाना आसान नहीं रहा है। भारत के स्पिनर्स ने टूर्नामेंट में 26 विकेट लिए हैं। श्रीलंका के स्पिनर्स ने 25 विकेट चटकाए हैं।
पिछली बार फाइनल में श्रीलंका ने भारत को हराया था
भारत और श्रीलंका लगातार दूसरे महिला एशिया कप के फाइनल में आमने-सामने हैं। 2024 के फाइनल में श्रीलंका ने भारत को 8 विकेट से हराकर पहली बार एशिया कप का खिताब जीता था। श्रीलंका इस बार डिफेंडिंग चैंपियन के तौर पर उतरेगा।
हालांकि, उसके बाद से टी-20 में भारत का रिकॉर्ड बेहतर रहा है। दोनों टीमों के बीच पिछले 10 टी-20 मुकाबलों में भारत ने 9 जीते हैं। दिसंबर 2025 में भारत ने श्रीलंका के खिलाफ पांच मैचों की टी-20 सीरीज 5-0 से जीती थी।
ओवरऑल दोनों टीमों के बीच कुल 31 मुकाबले खेले गए हैं। भारत ने 25 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि श्रीलंका को 5 मैचों में सफलता मिली। 1 मैच बेनतीजा रहा।
भारत 10वीं बार फाइनल में, 8वें खिताब पर नजर
भारत महिला एशिया कप के हर एडीशन के फाइनल में पहुंचा है। यह उसका 10वां फाइनल है। टीम अब तक 7 बार चैंपियन बन चुकी है।
दोनों टीमें टूर्नामेंट में अजेय
भारत ने ग्रुप स्टेज में थाईलैंड, हॉन्गकॉन्ग और पाकिस्तान को हराया। सेमीफाइनल में बांग्लादेश को 40 रन से हराकर फाइनल में पहुंचा।
श्रीलंका ने भी अपने सभी मुकाबले जीते हैं। सेमीफाइनल में उसने पाकिस्तान को 4 विकेट से हराया था। हालांकि इस मैच में श्रीलंका की शुरुआत खराब रही और टीम 33 रन पर 4 विकेट गंवा चुकी थी। हर्षिता समरविक्रमा और कविशा दिलहारी ने पारी संभाली और टीम को लक्ष्य तक पहुंचाया।
भारत की स्पिन तिकड़ी, श्रीलंका की स्पिन यूनिट आमने-सामने
दुबई की पिच पर स्पिन गेंदबाजों का प्रदर्शन मैच का रुख तय कर सकता है। भारत के स्पिनर्स ने अब तक 26 विकेट लिए हैं। दीप्ति शर्मा 11 विकेट के साथ टूर्नामेंट की संयुक्त टॉप विकेट-टेकर हैं। श्री चरणी ने 8 विकेट लिए हैं और उनकी इकोनॉमी 3.27 रही है।
श्रीलंका की ओर से कप्तान चमारी अटापट्टु ने ऑफ स्पिन से 11 विकेट लिए हैं। यानी विकेट लेने के मामले में दीप्ति और अटापट्टु बराबरी पर हैं। श्रीलंका की सुगंधिका कुमारी ने भी 6 विकेट लिए हैं।
शेफाली-मंधाना भारत की सबसे बड़ी बैटिंग ताकत
भारत के लिए ओपनिंग जोड़ी सबसे मजबूत कड़ी रही है। शेफाली वर्मा 4 मैचों में 168 रन बनाकर टूर्नामेंट की टॉप स्कोरर हैं। उनका स्ट्राइक रेट 169.69 है। उन्होंने दो अर्धशतक लगाए हैं।
स्मृति मंधाना ने भी 4 मैचों में 154 रन बनाए हैं। उन्होंने हॉन्गकॉन्ग के खिलाफ 124 रन की पारी खेली थी।
श्रीलंका की बल्लेबाजी में हर्षिता पर दारोमदार
श्रीलंका की ओर से हर्षिता समरविक्रमा टीम की टॉप स्कोरर हैं। उन्होंने 4 मैचों में 89 रन बनाए हैं। कविशा दिलहारी और निलाक्षिका डी सिल्वा ने भी मुश्किल परिस्थितियों में टीम को संभाला है।
कप्तान चमारी अटापट्टु की गेंदबाजी शानदार रही है, लेकिन बल्ले से वह अब तक बड़ा योगदान नहीं दे सकी हैं। चार पारियों में उनके नाम 63 रन हैं।
दुबई में बल्लेबाजी आसान नहीं, पहले बैटिंग का फायदा
इस टूर्नामेंट में ज्यादातर मुकाबले लो-स्कोरिंग रहे हैं। पिच पर गेंद रुककर आ रही है और स्पिनर्स को मदद मिल रही है। अब तक सिर्फ दो बार 150 से ज्यादा का स्कोर बना है और दोनों बार भारत ने यह स्कोर बनाया।
टूर्नामेंट के 14 मैचों में 9 बार पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम जीती है। ऐसे में टॉस जीतने वाली टीम पहले बल्लेबाजी का फैसला कर सकती है।
दोनों टीमों की पॉसिबल प्लेइंग-11
भारत: स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, प्रतिका रावल, हरमनप्रीत कौर (कप्तान), रिचा घोष (विकेटकीपर), भारती फुलमाली, दीप्ति शर्मा, प्रेमा रावत, क्रांति गौड़, श्री चरणी, नंदनी शर्मा।
श्रीलंका: इमेशा दुलानी, चमारी अटापट्टु (कप्तान), संजना कविंदी, हर्षिता समरविक्रमा, हसिनी परेरा, कविशा दिलहारी, निलाक्षिका डी सिल्वा, कौशिनी नुथ्यांगना (विकेटकीपर), सुगंधिका कुमारी, चामुडी प्रबोधा, मिताली अयोध्या। ————————————————————— क्रिकेट से जुड़ी यह खबर भी पढ़ें… 94 साल में पहली बार ऐसी क्रिकेट सीरीज दिल्ली में मैच फिर भी विदेशी होगी टीम इंडिया, पिच भी अफगान टीम तय करेगी
भारत और अफगानिस्तान के बीच तीन टी-20 मैचों की सीरीज आज से शुरू हो रही है। तीनों मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में होंगे। मुकाबले भले ही भारत में हो रहे हैं लेकिन इस सीरीज में होम टीम अफगानिस्तान की होगी और भारतीय टीम विजिटर्स होगी। पूरी खबर
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News