Bulandsehar News: थाना पुलिस ने रविवार को चेकिंग के दौरान एक व्यक्ति को 41 प्लास्टिक की सीसी अपमिश्रित ऑक्सीटोसिन दवा के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी पशुओं का दूध निकालने में इस्तेमाल होने वाली दवा को मुनाफा कमाने के लिए बेचने की फिराक में था। बीबीनगर थाना प्रभारी हिमांशु चौधरी के अनुसार रविवार को टीम गंगावली बंबे के पास गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध अपमिश्रित ऑक्सीटोसिन की सीसी लेकर गंगावली-सैदपुर वाले रास्ते पर बिक्री के लिए घूम रहा है। सूचना पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर ग्राम परतापुर की ओर जा रहे व्यक्ति को पकड़ लिया।पूछताछ
में आरोपी ने अपना नाम कुंवर निवासी अहमदानगर, थाना बीबीनगर बताया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से 41 प्लास्टिक की सीसी बरामद हुईं। पुलिस ने ड्रग इंस्पेक्टर अनिल कुमार आनंद को सूचना दी। मौके पर पहुंचे ड्रग इंस्पेक्टर ने प्रथम दृष्टया बरामद दवा को अपमिश्रित ऑक्सीटोसिन बताया। जांच के लिए चार 100 एमएल की सीसी के नमूने लिए गए, जबकि शेष 37 सीसी को सील कर दिया गया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play