Bareily News: शीशगढ़, संवाददाता। टांडा छंगा गांव में खेत में निर्माण के विवाद में मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है।गांव के पलविन्दर सिंह ने पुलिस के दी तहरीर में कहा कि वह 8 सितंबर को 11.00 बजे खेत की ओर जा रहे थे। उनके भाई के खेत में गांव के डालचंद व बबलू एवं संकेत निर्माण कार्य कर रहे थे। निर्माण कार्य रोकने पर गाली-गलौज कर हमला कर दिया। उनके भाई बलवंत सिंह, भतीजे जितेंद्र तथा पुत्र तरनजीत ने बचाने का प्रयास किया। आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। दूसरे पक्ष के डालचंद ने पुलिस को बताया कि जमीन की रजिस्ट्री डालचंद के नाम है।
बलवंत सिंह उस जमीन पर कब्जा करना चाहते है। विरोध पर आरोपियों ने धारदार हथियार से हमला कर लहूलुहान कर दिया। पुलिस ने दोनों पक्षों की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच कर रही है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play