केएम विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पर निबंध और कहानी प्रतियोगिता: कुलाधिपति किशन चौधरी के निर्देशन में हुई, … – Dainik Bhaskar

मथुरा के केएम विश्वविद्यालय में हिंदी दिवस पखवाड़ा 2026 के मौके पर निबंध और कहानी लेखन प्रतियोगिता हुई। यह प्रतियोगिता कुलाधिपति किशन चौधरी के निर्देश पर हिंदी विभाग ने कराई।
इस प्रतियोगिता में हिंदी विषय के साथ-साथ विश्वविद्यालय के अन्य विभागों के छात्रों ने भी हिस्सा लिया। सैकड़ों छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा दिखाई।
निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए ‘कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) और हिंदी: अवसर, चुनौतियां और भविष्य’ विषय तय किया गया था। प्रतिभागियों ने इन विषयों पर अपने विचार और रचनात्मकता लेखन के जरिए पेश की।
यह प्रतियोगिता डॉ. अनीता चौधरी की देखरेख में हुई। खुश्बू चौधरी, डॉ. विजय सिंह, शोभित श्रीवास्तव, विवेक सक्सैना, डॉ. प्रशांत कुमार, अनंत कुमार, रोहित तिवारी, डॉ. दिनेश सिंह, हरिओम, योगेंद्र सिंह और डॉ. अमित कुमार ने प्रतियोगिता का अचानक निरीक्षण किया और छात्रों की गतिविधियों पर नजर रखी।
विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. पूरन सिंह ने बताया कि प्रतिभागियों द्वारा लिखे गए निबंध और कहानी का वाचन 14 सितंबर को हिंदी दिवस पर मंच से किया जाएगा। इसके बाद अच्छा प्रदर्शन करने वाले छात्रों को चुना जाएगा। चुने गए छात्रों को विश्वविद्यालय के कुलपति प्रमाण पत्र और पुरस्कार देकर सम्मानित करेंगे।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News