मणिपुर में फिर हिंसा, चार लोगों की मौत, छह साल के मासूम को भी लगी गोली – AajTak

Feedback
मणिपुर के तामेंगलोंग जिले में हुई ताजा हिंसा में एक कपल समेत चार लोगों की मौत हो गई. वहीं, इस हिंसा में एक छह साल का मासूम भी घायल हो गया है. अधिकारियों की ओर से पुष्टि की गई है कि मणिपुर के तामेंगलोंग में हथियारबंद बदमाशों द्वारा दो अलग-अलग हमलों में एक जोड़े समेत चार लोगों की मौत हो गई. जबकि एक छह साल के नाबालिग को भी गोली लगी.
दोनों ही घटनाएं रविवार को तामेंगलोंग ज़िले में हुईं. पुलिस ने बताया कि पहली घटना सुबह करीब 5:30 बजे मणिपुर के तामेंगलोंग ज़िले के कैमाई थाना क्षेत्र के टोलन गांव में हुई. अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में 46 वर्षीय लिंगज़ंगाई सिंगसिट की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उनके पति सेनेह सिंगसिट और उनके 6 साल के बेटे को गोली लगी. हालांकि बाद में सेनेह सिंगसिट की भी मौत हो गई. जबकि 6 वर्षीय मासूम की हालत गंभीर बताई गई. 
पुलिस का कहना है कि हमले में शामिल दोषियों की पहचान करने के लिए जांच की जा रही है. अब तक किसी भी समूह ने इसकी जिम्मेदारी नहीं ली है.
घायल का इलाज जारी
घायलों को इलाज के लिए असम के सिलचर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, लेकिन अस्पताल ले जाते समय सेनेह सिंगसिट की गोली लगने से मौत हो गई. उन्हें अस्पताल पहुंचने पर मृत घोषित किया गया. अधिकारियों ने बताया कि छह वर्षीय मासूम का अस्पताल में इलाज जारी है.
इलाके में इस तनाव के बीच, पहली घटना के कुछ घंटों बाद, दोपहर करीब 3 बजे मणिपुर के तामेंगलोंग ज़िले में नुंगबा थाना क्षेत्र के लोंगपी गांव में भी एक और हमला हुआ.
नुंगबा पुलिस ने इस घटना की पुष्टि की. नुगंबा पुलिस ने घटना की पुष्टि करते हुए कहा, “लोंगपी गांव थाने से लगभग 30 किलोमीटर पश्चिम में स्थित है. सड़क की खराब हालत के कारण कोई भी पुलिसकर्मी घटनास्थल तक नहीं पहुंच पाया है. लेकिन सोमवार सुबह घटनास्थल की जांच की जाएगी.”
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News