Bareily News: गौशाला में चला स्वच्छता अभियान, 12 किसानों को 12 गौवंश सौंपे – Hindustan

Bareily News: – 12 किसानों को 12 गौवंश पालन-पोषण के लिए सौंपे

– जनभागीदारी से गौसंरक्षण को मजबूत करने का संकल्प

फोटो: दीप तिवारी: 143 गोशाला में गोवंशों को चारा खिलाते मेयर और संगठनों के लोग

बरेली, वरिष्ठ संवाददाता।

मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत रविवार को गौवंश संरक्षण, स्वच्छता और जनसहभागिता को बढ़ावा देने के लिए नगर निगम की गौशाला में विशेष निरीक्षण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। मेयर डॉ. उमेश गौतम, विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री एवं सदस्य, संजय शुक्ला और उनकी टीम, पशु कल्याण अधिकारी डॉ. हरपाल सिंह समेत अन्य अधिकारियों ने गौशाला का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिन स्थानों पर सफाई की जरूरत मिली, वहां तत्काल विशेष अभियान चलाकर साफ-सफाई कराई गई। गौशाला की व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने के साथ गौवंश के लिए स्वच्छ और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। पशु अधिकारी डॉ हरपाल सिंह ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत 12 किसानों को 12 गौवंश पालन-पोषण और संरक्षण के लिए सुपुर्द किए गए। इस पहल का उद्देश्य किसानों और आमजन को गौसेवा से जोड़ने के साथ गौवंश संरक्षण में जनभागीदारी बढ़ाना है। कार्यक्रम में मौजूद लोगों ने गौवंश संरक्षण, स्वच्छता और जनसहभागिता को मजबूत करने का संकल्प लिया। अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने गौशालाओं में बेहतर व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।

मेयर डॉ उमेश गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री सहभागिता योजना के तहत गौवंश की देखभाल और संरक्षण के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया जा रहा है। किसानों को गौवंश सुपुर्द करने और गौशालाओं में स्वच्छता अभियान जैसी गतिविधियों के जरिए गौसेवा, संरक्षण को जनभागीदारी से जोड़ने की पहल की जा रही है।

हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्‍यों सह‍ित देश की राजधानी द‍िल्‍ली और एनसीआर (नोएडा, गाज‍ियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्‍करण प्रकाश‍ित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपर‍ि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद व‍िस्‍तार से न्‍यूज र‍िपोर्ट प्रकाश‍ित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News