नोट ::::: खबर में दो लाइनें बदली हैं…. -मनोज जरांगे का दावा, मुझे गोली मारने की साजिश
-पुलिस ने 19 सितंबर से मुंबई में अनशन की अनुमति नहीं दी
जालना, एजेंसी। रविवार को दावा किया कि 15 सितंबर को मुंबई के लिए प्रस्तावित मार्च के दौरान उन्हें गोली मारने की साजिश रची जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ लोगों को मार्च में भेजकर हंगामा कराया जा सकता है और उन्हें निशाना बनाया जा सकता है। उन्होंने कहा, मैं मौत स्वीकार कर लूंगा, लेकिन आत्मसमर्पण नहीं करूंगा।
जरांगे अनिश्चितकालीन अनशन रविवार को 16वें दिन में पहुंच गया। कहा कि सरकार के पास अभी उनकी मांगों को मानने के लिए आठ दिन हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे पर भी निशाना साधते हुए आरोप लगाया कि सत्ता में बैठे लोग उनके खिलाफ साजिश कर रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कुछ मराठा विधायक उनके समर्थकों को फोन कर मुंबई मार्च में शामिल नहीं होने के लिए कह रहे हैं। जरांगे ने महाराष्ट्र सरकार को आठ दिन का समय दिया है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर इस दौरान मराठा समुदाय की मांगें पूरी नहीं हुईं तो वह 19 सितंबर को मुंबई के आजाद मैदान में सुबह 10 बजे से आमरण अनशन शुरू करेंगे。
जरांगे ने यह भी दावा किया कि मुंबई पुलिस ने 19 सितंबर से प्रस्तावित उनके अनिश्चितकालीन अनशन को अनुमति देने से इनकार कर दिया है। उन्होंने इसे सरकार की मनमानी बताते हुए कहा कि उनकी कानूनी टीम पुलिस के आदेश को अदालत में चुनौती देगी। उन्होंने कहा कि वह कानून और संविधान में विश्वास रखते हैं, लेकिन मनमाने आदेश के सामने नहीं झुकेंगे। जरांगे ने कहा कि अनुमति नहीं मिलने के विरोध में वह इलाज और तरल पदार्थ लेना भी बंद कर देंगे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play