नई दिल्ली, एजेंसी। अमेरिकी अर्थशास्त्री और कोलंबिया यूनिवर्सिटी के प्रोफेसर जेफ्री सैक्स ने भारत की आर्थिक संभावनाओं को लेकर बड़ा अनुमान जताया है। उनका कहना है कि अगले 25 साल से भी कम समय में भारत और चीन दुनिया की दो सबसे बड़ी अर्थव्यवस्थाएं बन सकते हैं, जबकि अमेरिका तीसरे स्थान पर रह सकता है। सैक्स के मुताबिक, इस सदी के किसी चरण में भारत दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनने की क्षमता रखता है। सैक्स ने कहा कि वैश्विक अर्थव्यवस्था का केंद्र फिर से एशिया की ओर लौट रहा है। भारत की तेज आर्थिक वृद्धि और बढ़ती आबादी तथा चीन की घटती जनसंख्या इस बदलाव में अहम भूमिका निभा सकती है।
उनके अनुसार, भारत की आर्थिक ताकत बढ़ने के साथ उसकी वैश्विक भूमिका भी मजबूत होगी। सैक्स ने भारत और चीन के संबंधों को दुनिया का सबसे महत्वपूर्ण द्विपक्षीय संबंध बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश, तकनीकी साझेदारी और वैश्विक आपूर्ति शृंखला में सहयोग बढ़ता है तो इसका फायदा केवल दोनों देशों को नहीं, बल्कि पूरी दुनिया को हो सकता है। सीमा विवाद के बावजूद दोनों देशों को आर्थिक सहयोग बढ़ाने पर ध्यान देना चाहिए। उनका कहना है कि चीन के लिए भी भारत की आर्थिक सफलता फायदेमंद होगी, क्योंकि इससे दुनिया में शक्ति का संतुलन और अधिक बहुध्रुवीय होगा। सैक्स के मुताबिक अमेरिका, चीन, भारत और रूस अब वैश्विक राजनीति और अर्थव्यवस्था के प्रमुख शक्ति केंद्र हैं।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play