नरकटियागंज। भारत की अध्यक्षता में नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित 18वें ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में राज्यसभा सांसद सह केंद्रीय कोयला एवं खान राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे ने देश के प्रतिनिधि के तौर पर अहम जिम्मेदारी संभाली। 11 सितंबर को नई दिल्ली एयरपोर्ट पर उन्होंने इंडोनेशिया के राष्ट्रपति प्रबोवो सुबियांतो की अगवानी की। उन्होंने अतिथि राष्ट्राध्यक्ष का गर्मजोशी से स्वागत किया।
12-13 सितंबर को आयोजित इस सम्मेलन में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग, रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन समेत 11 सदस्य देशों के राष्ट्राध्यक्ष शामिल हुए हैं। इस वैश्विक मंच पर बिहार के बेटे और चंपारण के सांसद को यह महत्वपूर्ण प्रोटोकॉल जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र में हर्ष का माहौल है। भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसे चंपारण के लिए गौरव का क्षण बताया है।
उन्होंने कहा कि भारत और इंडोनेशिया जैसे महत्वपूर्ण साझेदार देशों के बीच सहयोग अब केवल द्विपक्षीय संबंधों तक सीमित नहीं है। दोनों देश विकास, समृद्धि और विकासशील देशों की साझा आवाज को मजबूती देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। वहीं श्री दुबे ने ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में अपनी यात्रा पूरी कर लौट रहे चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को भी स्नेहपूर्ण विदाई दी।
दुबे ने कहा कि भारत की मेजबानी में आयोजित इस महत्वपूर्ण सम्मेलन में चीनी राष्ट्रपति की सहभागिता दोनों देशों के संबंधों के लिए महत्वपूर्ण रही। वहीं, ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में सफल सहभागिता के बाद इंडोनेशिया राष्ट्रपति को भी सादर विदाई दी। उन्होंने कहा कि सम्मेलन में इंडोनेशियाई राष्ट्रपति की उपस्थिति से भारत और इंडोनेशिया के बीच मजबूत होते संबंधों तथा आपसी सहयोग की भावना को और प्रगाढ़ता मिली है。
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play