सुभारती : डिजिटल युग में हिंदी की नई उड़ान – Hindustan

मेरठ। स्वामी विवेकानंद सुभारती विवि मेरठ के पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में “डिजिटल युग में हिंदी की नई उड़ान” विषय पर विशेष व्याख्यान का आयोजन किया गया। मुख्य वक्ता उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विवि प्रयागराज की वरिष्ठ मीडिया शिक्षिका डॉ. साधना श्रीवास्तव रहीं। डॉ. साधना श्रीवास्तव का विवि की परंपरा अनुसार विभागाध्यक्ष प्रो. ऋतेश चौधरी, कार्यक्रम संयोजक डॉ आशुतोष वर्मा, डॉ संतोष कुमार गौतम, डॉ प्रीति सिंह ने स्वागत और अभिनन्दन किया। अपने संबोधन में डॉ.साधना श्रीवास्तव ने कहा कि डिजिटल तकनीक ने हिंदी के स्वरूप, प्रयोग और पहुंच को व्यापक रूप से बदल दिया है। साथ ही फेक न्यूज, भाषाई अशुद्धता, बिना सत्यापन के सूचनाओं का प्रसार व क्लिक आधारित पत्रकारिता जैसी प्रवृत्तियों से सावधान रहना आवश्यक है।
अध्यक्षता विभागाध्यक्ष प्रो. ऋतेश चौधरी ने की। कार्यक्रम के अंत में पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग के सहायक आचार्य राम प्रकाश तिवारी ने अतिथि वक्ता, विभागाध्यक्ष, शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के प्रति आभार व्यक्त किया।
शॉर्ट बॉयो:
पारुल पिछले लगभग 15 वर्षों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं और वर्तमान में हिन्दुस्तान समाचार पत्र जो (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) का हिंदी दैनिक समाचार पत्र है, के मेरठ संस्करण में कार्यरत हैं। वह विशेष रूप से ज्योतिष, ग्रह चाल, महिला संगठन, महिला समिति और क्लब गतिविधियों से संबंधित समाचारों पर कार्य करती हैं। अपने लंबे अनुभव के दौरान उन्होंने पाठकों की रुचि और सामाजिक विषयों की गहरी समझ विकसित की है।

परिचय एवं अनुभव
पारुल भारतीय मीडिया जगत में एक अनुभवी पत्रकार के रूप में जानी जाती हैं। वर्ष 2010 से वह लगातार ज्योतिष और ग्रह चाल से जुड़े विषयों पर काम कर रही हैं। ग्रहों की चाल में बदलाव, ग्रह योग, सूर्यग्रहण और चंद्रग्रहण जैसे विषयों पर उनकी कई महत्वपूर्ण खबरें प्रकाशित हो चुकी हैं। उनकी लेखन शैली सरल, तथ्यपरक और पाठकों की जिज्ञासा को ध्यान में रखकर तैयार की जाती है।

करियर का सफर
पारुल ने अपने पत्रकारिता जीवन की शुरुआत वर्ष 2008 में डीएलए न्यूजपेपर से की जहां उन्होंने प्रिंट पत्रकारिता की बुनियादी समझ विकसित की। इसके बाद वर्ष 2011-2012 तक वह अमर उजाला समाचार पत्र से जुड़ी रहीं और यहां विभिन्न सामाजिक, प्राइमरी शिक्षा, महिला संगठन, महिला कॉलेज एवं ज्योतिष विषयों पर कार्य किया। वर्ष 2013 में उन्होंने हिन्दुस्तान समाचार पत्र से अपनी नई पारी शुरू की। यहां उन्हें ज्योतिष, ग्रह चाल और सामाजिक विषयों पर गहराई से कार्य करने का अवसर मिला और तब से वह लगातार इसी विषय क्षेत्र को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि
पारुल ने वाणिज्य स्नातक (बीकॉम) की शिक्षा प्राप्त की है। इसके साथ ही उन्होंने हिंदी पत्रकारिता में स्नातकोत्तर डिग्री (पीजी डिग्री) प्राप्त की है। इसके अतिरिक्त उन्होंने समाजशास्त्र में परास्नातक (एमए) भी किया है। यह शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें भाषा, समाज और पत्रकारिता के विषयों को बेहतर ढंग से समझने में सहायता करती है।

विशेषज्ञता और दृष्टिकोण
ज्योतिष शास्त्र और ग्रहों की चाल से जुड़े विषयों पर पारुल की विशेष पकड़ है। उन्होंने सूर्यग्रहण, चंद्रग्रहण और महत्वपूर्ण ग्रह योग से संबंधित कई विश्लेषणात्मक समाचार प्रकाशित किए हैं। उनका मानना है कि पत्रकारिता की मूल शक्ति तथ्यपरकता, विश्वसनीयता और सटीक सूचना और वह भी सरल भाषा में निहित होती है।

लक्ष्य
पारुल का लक्ष्य पाठकों तक सटीक, प्रमाणिक और उपयोगी जानकारी पहुंचाना है ताकि वे समाज और समसामयिक विषयों को बेहतर ढंग से समझ सकें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News