Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज व अस्पताल (जेएलएनएमसीएच) के क्षेत्रीय ब्लड बैंक में इन दिनों खून का स्टॉक में कमी आई है। यहां खून का स्टॉक 100 यूनिट के आसपास है। जबकि यहां पर ऑपरेशन, थैलेसीमिया समेत अन्य बीमारी से ग्रसित मरीजों को नियमित रूप से खून की आवश्यकता पड़ती है। खून का स्टॉक बढ़ाने के लिए ब्लड बैंक प्रभारी डॉ. अजय प्रताप ने अस्पताल अधीक्षक को पत्र लिखकर रक्तदान शिविर आयोजित कराने में सहयोग मांगा है।डॉ. अजय ने बताया कि बाढ़ के कारण पूर्व से निर्धारित कई रक्तदान शिविर का आयोजन कैंसल हो गया है। इस कारण स्टॉक में कमी आई है।
सबसे अधिक समस्या अस्पताल से जुड़े 175 से अधिक थैलेसीमिया मरीजों को हो रहा है। इधर, अस्पताल से मिली जानकारी के अनुसार एक्सीडेंट, ऑपरेशन समेत बिना अटेंडेंस वाले गंभीर मरीजों को जान बचाने के लिए बिना डोनर के ही खून दे दिया जाता है। इस कारण खून के स्टॉक की भरपाई नहीं हो पाती है। बता दें कि नियमित रूप से ब्लड डोनेशन शिविर का आयोजन करने वाले सामाजिक संगठनों ने कहा कि अस्पताल के स्तर से कैंप के आयोजन के लिए प्रोत्साहन नहीं दिया जा रहा है। यहां तक की दो वर्षों से सम्मान समारोह का भी आयोजन नहीं किया जा रहा है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play