बायसी, एक संवाददाता। महानंदा, परमान एवं कनकई नदियों के जलस्तर में उतार-चढ़ाव जारी है। किशनगंज जिले के तैयबपुर और पूर्णिया जिले के डेंगराहा में महानंदा के जलस्तर में वृद्धि दर्ज की गई है जबकि पश्चिम बंगाल के चरघरिया में कनकई नदी का जलस्तर घटा है। अररिया जिले में परमान नदी के जलस्तर में भी मामूली वृद्धि हुई है। हालांकि सभी प्रमुख स्थानों पर नदियां खतरे के निशान से नीचे बह रही हैं। नदियों के जलस्तर में हो रहे बदलाव को देखते हुए प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है। एसडीएम अभिषेक रंजन ने बताया कि बारिश के कारण नदियों के जलस्तर में वृद्धि और कमी हो रही है।
प्रशासन की ओर से जलस्तर के साथ-साथ नदी कटाव वाले क्षेत्रों पर भी लगातार नजर रखी जा रही है। आवश्यकता के अनुसार जल संसाधन विभाग द्वारा कटाव निरोधक कार्य भी कराया जा रहा है। महानंदा उप प्रमंडल पूर्णिया केंद्रीय जल आयोग क्षेत्र के अधिकारी अभिषेक लकड़ा ने बताया कि महानंदा, परमान एवं कनकई नदियों के जलस्तर में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। किशनगंज जिले के तैयबपुर में महानंदा का डेंजर लेवल 66.000 मीटर है। शनिवार शाम पांच बजे जलस्तर 63.900 मीटर था जो 24 घंटे में 36 सेंटीमीटर बढ़कर रविवार को 64.260 मीटर पहुंच गया। पूर्णिया जिले के डेंगराहा घाट में महानंदा का डेंजर लेवल 34.940 मीटर है। शनिवार शाम पांच बजे जलस्तर 34.170 मीटर था जो रविवार को बढ़कर 34.320 मीटर हो गया। पश्चिम बंगाल के चरघरिया में कनकई नदी का डेंजर लेवल 45.940 मीटर है। शनिवार को जलस्तर 45.910 मीटर था। 24 घंटे में 32 सेंटीमीटर की कमी के बाद रविवार को यह 45.590 मीटर पर पहुंच गया। अररिया जिले में परमान नदी का डेंजर लेवल 47.000 मीटर है। शनिवार शाम जलस्तर 45.540 मीटर था। रविवार को इसमें मामूली वृद्धि दर्ज की गई और जलस्तर 45.790 मीटर पहुंच गया।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play