आगरा की दीप्ति शर्मा की फिरकी में फंसी लंका: भारत ने जीता एशिया कप; आगरा में जश्न, घर पर बंटी मिठाइयां – Dainik Bhaskar

दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए एशिया कप के फाइनल मुकाबले में भारत ने श्रीलंका को हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। इस ऐतिहासिक जीत में आगरा की बेटी दीप्ति शर्मा का अहम योगदान रहा। दीप्ति ने गेंदबाजी में शानदार प्रदर्शन करते हुए टीम इंडिया को जीत द
फाइनल मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 183 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। इस दौरान दीप्ति शर्मा बल्लेबाजी में कुछ खास कमाल नहीं दिखा सकीं और 5 रन बनाकर रन आउट हो गईं। लेकिन उन्होंने गेंद से इसकी भरपाई पूरी कर दी।
गेंदबाजी करने उतरी टीम इंडिया की तरफ से आगरा की दीप्ति शर्मा ने बेहद शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में महज 19 रन खर्च किए और लगभग 5 की इकॉनमी से 3 महत्वपूर्ण विकेट चटकाए। उनकी कसी हुई गेंदबाजी के सामने श्रीलंकाई बल्लेबाज पूरी तरह बेबस नजर आए और लक्ष्य का पीछा नहीं कर सके। पूरे एशिया कप में दीप्ति का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है और फाइनल में उन्होंने एक बार फिर खुद को साबित किया।
दीप्ति की इस कामयाबी के बाद उनके घर आगरा में जश्न का माहौल है। फाइनल मैच उनके परिजन और कॉलोनी के लोग एक साथ बैठकर देख रहे थे। जैसे ही भारत ने एशिया कप जीता, पूरे मोहल्ले में खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने एक-दूसरे को बधाई दी और दीप्ति के परिवार को बधाइयां देने के लिए घर पहुंचने लगे।
दीप्ति की कोच और भाई सुमित शर्मा ने कहा कि एशिया कप में दीप्ति का प्रदर्शन पूरे टूर्नामेंट में शानदार रहा है। आज के फाइनल में उन्होंने तीन विकेट लिए हैं, लेकिन इससे पहले भी बाकी मैचों में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन किया है। दीप्ति पर हमें गर्व है, वह सिर्फ आगरा का ही नहीं पूरे देश का नाम रोशन कर रही है। हमें उम्मीद है कि वह आगे भी देश के लिए ऐसे ही अच्छा प्रदर्शन करती रहेगी।
इस जीत के बाद दीप्ति के घर में जश्न का माहौल बना हुआ है। पिता भगवान शर्मा सहित पूरे परिवार ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी मनाई। परिवार के सदस्यों ने फोन पर दीप्ति से बात कर उन्हें एशिया कप जीतने की बधाई दी। इस जीत से न सिर्फ देश में बल्कि आगरा में भी खुशी की लहर है और हर कोई आगरा की बेटी की इस उपलब्धि पर गर्व महसूस कर रहा है।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News