‘नकवी का तमाशा…’ चोर-चोर के नारों पर भड़का पाकिस्तान, इंडिया ने नहीं ली ट्रॉफी – ABP News

भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप 2026 का खिताब अपने नाम कर लिया, लेकिन मैच के बाद ट्रॉफी प्रेजेंटेशन ने जीत के जश्न को विवाद में बदल दिया. एशियन क्रिकेट काउंसिल (ACC) के अध्यक्ष और पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी ट्रॉफी देने के लिए मंच पर पहुंचे, लेकिन भारतीय टीम प्रेजेंटेशन सेरेमनी में नजर नहीं आई. नकवी के मंच पर पहुंचने के दौरान स्टेडियम में मौजूद कुछ दर्शकों ने उनके खिलाफ ट्रॉफी चोर, ट्रॉफी चोर के नारे लगाए. इस घटना के वीडियो सोशल मीडिया पर भी तेजी से चर्चा में आए. भारतीय टीम के ट्रॉफी लेने के लिए मंच पर नहीं पहुंचने के कारण प्रेजेंटेशन सेरेमनी का माहौल असहज हो गया. भारतीय खिलाड़ियों ने नकवी के हाथों ट्रॉफी लेने से इनकार किया.
प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (PCB) के चेयरमैन मोहसिन नकवी की बेइज्जती को लेकर पाकिस्तानी मीडिया पर काफी हो-हल्ला देखने को मिला. इस मुद्दे को लेकर काफी रिएक्शन देखने को मिले. इस घटना पर न्यूज चैनल की एंकर ने कहा कि भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने नकवी का तमाशा बना कर रख दिया. उन्होंने उनके हाथों से ट्रॉफी नहीं ली. इसके अलावा एक एक्सपर्ट्स ने कहा कि ये सारी चीजें अच्छी नहीं हुई. टीम ने 2025 के तर्ज पर ट्रॉफी लेने से इंकार कर दिया.
Fans chanting “Trophy Chor, Trophy Chor” when they saw Mohsin Naqvi during the presentation. 😂🔥 pic.twitter.com/FakFZQhKcZ

2025 के पुरुष एशिया कप की याद फिर ताजा
इस पूरे घटनाक्रम ने पिछले साल के पुरुष एशिया कप फाइनल की याद दिला दी. 2025 में भी भारतीय पुरुष टीम ने पाकिस्तान के अधिकारी और ACC प्रमुख मोहसिन नकवी से विजेता ट्रॉफी लेने से इनकार कर दिया था. उस समय भी दुबई में प्रेजेंटेशन सेरेमनी को लेकर काफी विवाद हुआ था. इस बार भी नकवी की मौजूदगी को लेकर पहले से ही चर्चा थी. महिला एशिया कप के फाइनल से पहले रिपोर्टों में कहा गया था कि वह समापन समारोह में शामिल होंगे और विजेता टीम को ट्रॉफी सौंप सकते हैं.
भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार जीता एशिया कप
विवाद से अलग मैदान पर भारतीय टीम का प्रदर्शन शानदार रहा. भारत ने श्रीलंका को 72 रन से हराकर महिला एशिया कप का खिताब अपने नाम किया. इस जीत के साथ भारत ने रिकॉर्ड आठवीं बार महिला एशिया कप ट्रॉफी जीती. मैच के बाद श्रीलंकाई खिलाड़ियों ने मोहसिन नकवी से अपने पदक और अन्य सम्मान हासिल किए, जबकि भारतीय टीम ट्रॉफी प्रेजेंटेशन के लिए मंच पर नहीं आई.
ये भी पढ़ें: बाल-बाल बचे ब्रिटेन के पूर्व पीएम बोरिस जॉनसन! रूसी ड्रोन हमले में कैसे बची जान?

ये भी पढ़ें:  नेतन्याहू के बालों और मेकअप पर करोड़ों खर्च, इजरायली PM ने खूब बहाया पैसा
4 सालों से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं. साल 2022 से एबीपी न्यूज़ से जुड़े हुए हैं. राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय डेस्क की भी जिम्मेदारी संभालते हैं. सेंट्रल यूनिर्वसिटी ऑफ साउथ बिहार से 2022 में पत्रकारिता एवं जनसंचार में स्नातक की डिग्री हासिल की. राजनीति, चुनाव, सामाजिक विषयों और साहित्य में रुचि है. तथ्यों की गहराई और भाषा की संवेदनशीलता पर जोर देते हैं. राजनीति से जुड़ी खबरों पर लगातार लिख रहे हैं
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News