डेगाना में शहरी सरकार की मगणना शुरू होने के बाद रिजल्ट आना शुरु हो चुके हैं। डेगाना में 8 वार्डों का परिणाम जारी हो चुका है। जिसमें से 6 वार्डों में बीजेपी तो वहीं 2 वार्डों में कांग्रेस ने जीत हासिल की है।
यहां देखें अपने वार्ड के विजेता…
डेगाना में शहरी सरकार के लिए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में वोटों की गिनती हो रही है। दोपहर तक सभी नतीजे घोषित कर दिए जाएंगे।
पार्षद पद के लिए 11 सितंबर को मतदान हुआ था, जिसमें 82.94 प्रतिशत वोटर्स ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।
89 प्रत्याशियों के भाग्य का होगा फैसला
डेगाना में कुल 25 वार्ड हैं, जिनके लिए 89 प्रत्याशी मैदान में थे। इनमें भाजपा के 24, कांग्रेस के 25 और 33 अन्य प्रत्याशी शामिल हैं। बता दें कि चेयरमैन का पद अनारक्षित वर्ग के लिए आरक्षित है।
डेगाना में वार्डवार प्रत्याशियों की लिस्ट
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.