Feedback
रक्षा मंत्रालय की रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में उत्तरी सीमाओं पर चीनी PLA की तैनाती में बड़ी कमी आई है. वहीं, महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भारतीय टीम ने मोहसिन नकवी से ट्रॉफी नहीं ली. इन खबरों के अलावा, मौसम विभाग ने दिल्ली और यूपी समेत देश के कई राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. पढ़ें सोमवार सुबह की बड़ी खबरें
LAC पर कम हो रही चीनी सेना की तैनाती, भारत ने बनाई मजबूत पकड़… लद्दाख बॉर्डर पर बड़ा अपडेट
रक्षा मंत्रालय की 2025-26 की सालाना रिपोर्ट में कहा गया है कि 2025 में उत्तरी सीमाओं पर चीनी PLA की तैनाती में बड़ी कमी आई है. रिपोर्ट के मुताबिक, चीन ने LAC के सामने अपनी तैनाती घटाई है और अब उत्तरी सीमाओं और पारंपरिक ट्रेनिंग इलाकों में करीब 10 कंबाइंड आर्म्स ब्रिगेड के बराबर बल तैनात हैं. हालांकि भारतीय सेना की तैनाती सभी LAC सेक्टर में मजबूत है.
अभी भी बिहार में कोसी और बूढ़ी गंडक नदियां खतरे के निशान से ऊपर, लोगों को निकालने के लिए 1790 बोट लगाए गए
बिहार के कई हिस्सों में पानी के आंशिक रूप से उतरने के बावजूद कोसी और बूढ़ी गंडक जैसी नदियां कई जगहों पर खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं. बिहार में अब तक 48 लाख से ज्यादा लोग बाढ़ की चपेट में आ चुके हैं. पटना, भोजपुर, सारण, वैशाली, भागलपुर, बेगूसराय और अररिया वो जिले हैं जो बाढ़ से सबसे ज्यादा प्रभावित हैं.
MP पुलिस में देर रात बड़ा फेरबदल… 10 IPS समेत 137 अफसरों के तबादले, आलोक कुमार वर्मा CSP रीवा बने
मध्य प्रदेश में भारतीय पुलिस सेवा के 10 अधिकारियों और राज्य पुलिस सेवा के 127 अधिकारियों की नई पदस्थापना की गई है. सभी अधिकारियों को आगामी आदेश तक नई पदस्थापना पर कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं. तबादला सूची में IPS मनीष भारद्वाजको साइबर पुलिस मुख्यालय, भोपाल से हटाकर ACP, कोतवाली, नगरीय इंदौर की जिम्मेदारी दी गई है.
एशिया कप फाइनल में भारतीय टीम ने लहराया जीत का परचम, 8वीं बार जीता खिताब, श्रीलंका को बुरी तरह हराया
विमेन्स एशिया कप 2026 के रोमांचक फाइनल में भारतीय टीम ने श्रीलंका को 72 रनों से हराकर ट्रॉफी जीत ली है. इस मैच में भारत ने 20 ओवर में 183 रनों का विशाल स्कोर बनाया. इस बड़े लक्ष्य के जवाब में श्रीलंकाई टीम सिर्फ 111 रन ही बना सकी. इस मैच में भारत की ओर से शेफाली वर्मा ने 68 रन और स्मृति ने 59 रनों की शानदारी पारी खेली.
पहले सूर्यकुमार, अब हरमनप्रीत कौर… नकवी के सामने नहीं झुका BCCI, एक साल बाद फिर रिपीट हुई एशिया कप की वही कहानी
महिला एशिया कप 2026 का खिताब जीतने के बाद भी हरमनप्रीत कौर की अगुवाई वाली टीम इंडिया को ट्रॉफी नहीं मिल सकी. ACB के मौजूदा चेयरमैन और PCB प्रमुख मोहसिन नकवी विजेता भारतीय टीम को ट्रॉफी खुद सौंपना चाहते थे. लेकिन BCCI की ओर से इस पर सहमति नहीं बनी. अंत में भारतीय टीम को ट्रॉफी और मेडल्स दिए बिना ही पुरस्कार वितरण समारोह खत्म हो गया.
Afg vs Ind 1st T20 Highlights: अभिषेक का तूफान…ईशान का गदर, भारत ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से रौंदा, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
भारतीय टीम ने टी20 सीरीज के पहले मुकाबले में अफगानिस्तान को 7 विकेट से पटखनी देकर 3 मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है. दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेले गए इस मैच में अफगानिस्तान ने 157 रनों के लक्ष्य सामने रखा था. भारत ने इस लक्ष्य को 13.4 ओवर में ही हासिल कर लिया. इस मैच में अभिषेक शर्मा ने 32 गेंदों में 82 रन बनाए.
Weather Update: दिल्ली-NCR से यूपी-बिहार तक करवट लेगा मौसम, IMD का भारी बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग ने 14 सितंबर को उत्तर और मध्य भारत के कई इलाकों में बारिश की संभावना जताई है. इस दौरान दिल्ली-एनसीआर, यूपी, बिहार, राजस्थान, उत्तराखंड, ओडिशा समेत कई राज्यों में बारिश, गरज-चमक और कुछ जगह भारी बारिश के आसार हैं. हिमाचल प्रदेश में भी 14 सितंबर को कई जगह बारिश का दौर जारी रह सकता है.
गणेश चतुर्थी पर ‘रामायण’ का बड़ा धमाका, रिलीज हुआ ‘सिया राम’ का भव्य पोस्टर
गणेश चतुर्थी के खास मौके पर हिंदी सिनेमा की सबसे चर्चित माइथोलॉजिकल फिल्म ‘रामायण: पार्ट 1’ का नया ‘सिया राम’ पोस्टर जारी कर दिया गया है. पोस्टर में रणबीर कपूर भगवान राम और साई पल्लवी माता सीता के रूप में देखे जा सकते हैं. ‘रामायण: पार्ट 1’ इसी साल दिवाली पर सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है.
बाराबंकी में चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर पथराव का आरोप, भीम आर्मी ने SP ऑफिस घेरा, जमकर हुई नारेबाजी
बाराबंकी में नगीना सांसद चंद्रशेखर आजाद के काफिले पर कथित तौर पर पथराव हुआ है. चंद्रशेखर आजाद के मुताबिक, हमले में करीब एक दर्जन कार्यकर्ता घायल हुए हैं, कई गाड़ियों पर पथराव कर तोड़ा गया है. उन्होंने कहा कि पुलिस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करे. अगर कार्रवाई नहीं हुई तो आजाद समाज पार्टी आंदोलन करेगी.
Copyright © 2026 Living Media India Limited. For reprint rights: Syndications Today
होम
वीडियो
लाइव टीवी
न्यूज़ रील
मेन्यू
मेन्यू