प्राथमिक विद्यालय अंडावली में सोमवार को हिन्दी दिवस उत्साह से मनाया गया। इस मौके पर विद्यालय में कई गतिविधियां हुईं।
बच्चों के लिए चित्रकला प्रतियोगिता कराई गई, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह से भाग लिया और अपनी रचनात्मक कला का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान प्रधानाध्यापक मधुर श्रीवास्तव और सहायक अध्यापक अतेंद्र प्रताप सिंह ने बच्चों को हिन्दी दिवस का महत्व बताया। उन्होंने कहा कि हिन्दी हमारी मातृभाषा है और देश की मुख्य भाषाओं में से एक है। हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान और लगाव बनाए रखना हर नागरिक की जिम्मेदारी है।
शिक्षकों ने बच्चों को हिन्दी भाषा के इतिहास, उपयोगिता और रोजमर्रा की जिंदगी में इसके महत्व के बारे में बताया। साथ ही बच्चों को हिन्दी में पढ़ने, लिखने और अपनी बात आसानी से कहने के लिए प्रेरित किया। चित्रकला प्रतियोगिता के दौरान बच्चों ने उत्साह के साथ अपनी कल्पनाओं को कागज पर उतारा।
प्रधानाध्यापक और सहायक अध्यापक ने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए उनका हौसला बढ़ाया। विद्यालय में हुए इस कार्यक्रम से छात्र-छात्राओं में हिन्दी भाषा के प्रति रुचि और समझ बढ़ी।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.