रामपुर में गोसेवा गोपाल सेवा समिति द्वारा सोमवार को प्रिंस पार्क में हिंदी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर हिंदी भाषा के महत्व एवं उसके प्रचार-प्रसार पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के महामंत्री नरेश चंद्र शर्मा ने हिंदी दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए
समिति के अध्यक्ष संदेश अग्रवाल ने कहा कि हिंदी केवल एक भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, संस्कार और भावनाओं की अभिव्यक्ति है। हमें अपने दैनिक जीवन में हिंदी का अधिक से अधिक प्रयोग करते हुए आने वाली पीढ़ी को भी हिंदी के प्रति जागरूक करना चाहिए। हिंदी को सम्मान देना हम सभी की जिम्मेदारी है।
इस अवसर पर प्रसिद्ध कथावाचक पंडित कन्हैयालाल शर्मा, पंडित संतोष कुमार शर्मा, अमित गुप्ता, राज कुमार सिंह, मधु बंसल, बीना अग्रवाल, राम किशोर शर्मा, मीना अग्रवाल सहित गोसेवा गोपाल सेवा समिति के अध्यक्ष संदेश अग्रवाल आदि उपस्थित रहे। सभी उपस्थित सदस्यों ने हिंदी के सम्मान, संरक्षण और प्रचार-प्रसार का संकल्प लिया।
Copyright © 2024-25 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.