Supaul News: सुपौल, कार्यालय संवाददाता। हिंदी दिवस के अवसर पर सेंट जेवियर्स हाई स्कूल सुपौल में हिंदी भाषा के प्रति विद्यार्थियों में जागरूकता को लेकर सोमवार को विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रार्थना सभा के दौरान आयन रहमानी, हर्षिता सावर्ण, वेदिका सिंह एवं दिव्यांशी कुमारी ने हिंदी दिवस के महत्व एवं हिंदी भाषा की गरिमा पर प्रभावशाली भाषण प्रस्तुत किए।
छात्राओं ने अपने वक्तव्य में हिंदी को भारतीय संस्कृति, परंपरा और राष्ट्रीय पहचान से जोड़ते हुए हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संदेश दिया। इसके बाद विद्यार्थियों के लिए राजभाषा के रूप में हिंदी भाषा का महत्व विषय पर निबंध लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने हिंदी को भारत की एकता, संस्कृति और विविधता को जोड़ने वाली सशक्त भाषा के रूप में प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपने निबंधों के माध्यम से राजभाषा के रूप में हिंदी की भूमिका एवं उसके महत्व पर अपने विचार व्यक्त किए।
मौके पर विद्यालय के प्रधानाचार्य सर्वेश कुमार तिवारी ने कहा कि हिंदी केवल संवाद की भाषा नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, परंपरा और भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। उन्होंने विद्यार्थियों को हिंदी भाषा का सम्मान करने तथा अपने दैनिक जीवन में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग के लिए प्रेरित किया। वहीं हिन्दी शिक्षिका निशा ने कहा कि ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति सम्मान और अपनी सांस्कृतिक जड़ों से जुड़ाव को मजबूत करते हैं।
इधर, विद्यालय प्रशासक विश्वास चन्द्र मिश्र ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उन्हें हिंदी भाषा के प्रति सम्मान, गौरव एवं प्रेम की भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि अन्य भाषाएं रोजगार की भाषा हो सकती है, पर संस्कार की भाषा तो बस हिंदी ही है। दोनों ही कार्यक्रम विद्यार्थियों के लिए ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायक एवं उत्साहवर्धक रहा। कार्यक्रम को सफल बनाने में हिन्दी शिक्षक अभय कुमार झा, विनोद कुमार सिंह, संतोष कुमार झा एवं शिक्षिका काजल कुमारी का सराहनीय सहयोग रहा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play