India vs Afghanistan 2nd T20I को कब, कहां और कैसे देख सकते हैं LIVE? जानिए हर एक तरीका – Hindustan

IND vs AFG 2nd T20I Live Streaming: इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान 3 मैचों की टी20 सीरीज का आगाज रविवार 13 सितंबर को गया है। टीम इंडिया ने पहला मैच जीत लिया है और सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है, जबकि आज यानी मंगलवार 15 सितंबर को दूसरा मुकाबला खेला जाना है। नई दिल्ली में आयोजित होने वाले इस मैच को आप टीवी और स्मार्टफोन पर कब, कहां और कैसे लाइव देख सकते हैं? इसके बारे में जान लीजिए, क्योंकि यह सीरीज का दूसरा मैच है, जहां भारतीय टीम सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी। वहीं, दूसरी ओर इस सीरीज की मेजबानी कर रही अफगानिस्तान की टीम चाहेगी कि मैच जीतकर सीरीज में बराबरी की जाए और खुद को सीरीज जीतने का एक मौका दिया जाए।

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 सीरीज का दूसरा मैच मंगलवार 15 सितंबर को नई दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा।

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला भारतीय समयानुसार शाम साढ़े 7 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस के लिए दोनों कप्तान श्रेयस अय्यर और इब्राहिम जादरान आधा घंटा पहले यानी 7 बजे मैदान पर उतरेंगे।

India vs Afghanistan टी20 सीरीज के दूसरे मैच को आप टीवी पर सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख पाएंगे। हिंदी और अंग्रेजी में आप इस मैच की कमेंट्री टीवी पर सुन सकते हैं। हालांकि, सोनी लिव के ऐप या वेबसाइट पर आप भारत बनाम अफगानिस्तान टी20 मैच की लाइव स्ट्रीमिंग नहीं देख पाएंगे।

इंडिया वर्सेस अफगानिस्तान टी20 सीरीज के दूसरे मैच को आप अपने स्मार्टफोन, स्मार्ट टीवी, लैपटॉप या अन्य डिजिटल डिवाइस पर लाइव देखना चाहते हैं तो इसके लिए आपको फैनकोड का ऐप या वेबसाइट पर लॉग इन करना होगा, जहां हिंदी और अंग्रेजी में आप कमेंट्री भी सुन सकते हैं। इसके अलावा मैच से जुड़ी दिलचस्प खबरें, लाइव स्कोरकार्ड और क्रिकेट की अन्य खबरें आपको पढ़नी हैं तो लाइव हिन्दुस्तान के क्रिकेट पेज पर विजिट कर सकते हैं।

भारतीय टीम: श्रेयस अय्यर (कप्तान), अभिषेक शर्मा, वैभव सूर्यवंशी, संजू सैमसन (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा (उपकप्तान), शिवम दुबे, नीतीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, रवि बिश्नोई, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, यश ठाकुर।

अफगानिस्तान की टीम: इब्राहिम जदरान (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), नूर रहमान (विकेटकीपर), सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, अज़मतुल्लाह उमरज़ई, गुलबदीन नायब, मोहम्मद नबी, राशिद खान, नांग्याल खरोटी, नूर अहमद, मुजीब उर रहमान, फजल हक फारूकी, अब्दुल्ला अहमदजई और नवीन-उल-हक।

विकाश गौड़: डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर कम असिस्टेंट मैनेजर, स्पोर्ट्स
संक्षिप्त विवरण:
विकाश गौड़ पिछले 8 वर्षों से हिंदी डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं और वर्तमान में लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) के स्पोर्ट्स सेक्शन में डिप्टी चीफ कंटेंट प्रोड्यूसर (असिस्टेंट मैनेजर) के रूप में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
विस्तृत बायो:
परिचय और अनुभव: विकाश गौड़ भारतीय डिजिटल स्पोर्ट्स मीडिया का एक उभरता हुआ चेहरा हैं। लगभग 8 वर्षों के अनुभव के साथ, विकाश ने डिजिटल पत्रकारिता की बारीकियों को जमीन से समझा है। 2016 में अपने करियर की शुरुआत करने वाले विकाश ने डिजिटल-फर्स्ट अप्रोच के साथ खेल पत्रकारिता में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। जनवरी 2021 से वह ‘लाइव हिन्दुस्तान’ की स्पोर्ट्स टीम के मुख्य स्तंभ बने हुए हैं, जहां वह कंटेंट प्लानिंग और स्पोर्ट्स कवरेज का नेतृत्व करते हैं।
करियर का सफर:
मंगलायतन विश्वविद्यालय, अलीगढ़ से पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद विकाश का सफर ‘खबर नॉन स्टॉप’ से शुरू हुआ था, जो अब देश के प्रतिष्ठित मीडिया घरानों तक फैला हुआ है। उन्होंने पत्रिका समूह की वेबसाइट ‘कैच न्यूज’ में खेल की खबरों की तकनीकी समझ विकसित की। इसके बाद ‘डेली हंट’ में वीडियो प्रोड्यूसर के तौर पर काम करते हुए उन्होंने विजुअल स्टोरीटेलिंग के गुर सीखे। ‘दैनिक जागरण’ की वेबसाइट में करीब ढाई साल तक खेल डेस्क पर अपनी धार तेज करने के बाद, उन्होंने लाइव हिन्दुस्तान का रुख किया, जहां वे बीते 4 साल से चौके-छक्के लगा रहे हैं। इंटर्न के तौर पर प्रिंट की समझ हासिल कर चुके विकाश गौड़ के पास अब डिजिटल की अच्छी समझ है और वे ट्रेंड को बखूबी फॉलो करते हैं।
खेल जगत की कवरेज और विशेषज्ञता:
अपने अब तक के करियर में विकाश ने दुनिया के कई बड़े खेल आयोजनों को डेस्क और फील्ड पर रहकर कवर किया है। उनकी विशेषज्ञता केवल क्रिकेट तक सीमित नहीं है, बल्कि वह मल्टी-स्पोर्ट्स इवेंट्स की भी गहरी समझ रखते हैं। उन्होंने निम्नलिखित प्रमुख आयोजनों का व्यापक विश्लेषण और रिपोर्टिंग की है:
क्रिकेट:आईसीसी क्रिकेट विश्व कप, आईपीएल और द्विपक्षीय सीरीज।
ग्लोबल इवेंट्स: ओलंपिक गेम्स, राष्ट्रमंडल खेल और एशियाई खेल
पत्रकारिता का दृष्टिकोण:
विकाश का मानना है कि खेल पत्रकारिता केवल स्कोर बताने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह खिलाड़ियों के संघर्ष, खेल की रणनीति और डेटा के पीछे छिपी कहानी को पाठकों तक पहुंचाने का माध्यम है। लाइव हिन्दुस्तान में अपनी भूमिका में वह सुनिश्चित करते हैं कि खेल की खबरें सटीक, तेज और निष्पक्ष हों, जिससे पाठकों को एक संपूर्ण अनुभव मिल सके।
विशेषज्ञता:
क्रिकेट विश्लेषण एवं लाइव कवरेज
ओलंपिक एवं ग्लोबल स्पोर्ट्स इवेंट्स
इंटरव्यू एवं मीडिया इंटरैक्शन
स्पोर्ट्स डेटा एंड स्टेटिस्टिक्स
डिजिटल कंटेंट स्ट्रेटेजी एंड टीम मैनेजमेंट
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News