LIVE: पटना में हंगामा, दारोगा भर्ती परीक्षा रद्द करने की मांग को लेकर छात्र कर रहे प्रदर्शन, पुलिस से हुई झ – India TV Hindi

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर हंगामा हो गया है। यहां के गांधी मैदान में हजारों छात्र प्रदर्शन कर रहे हैं। छात्रों की मांग है कि दारोगा भर्ती परीक्षा को रद्द किया जाए। इस दौरान छात्रों की जेपी गोलंबर के पास पुलिस से झड़प भी हुई है।
बिहार दारोगा भर्ती परीक्षा  27 मई को हुई थी। इस परीक्षा के जरिए कुल 1799 पद भरे जाने थे। इसी मामले में अब छात्रों का आरोप है कि इस परीक्षा में पेपर लीक और धांधली हुई है। छात्रों की मांग है कि ये परीक्षा रद्द की जाए।
मंगलवार 15 सितंबर को बिहार दरोगा (1799 पदों) की मुख्य परीक्षा को रद्द करने की मांग को लेकर अभ्यर्थियों ने मुख्यमंत्री आवास के घेराव का एलान किया है। इस मांग को लेकर पटना के कई छात्र कई दिनों से अनशन और प्रदर्शन भी कर रहे हैं। 
मिली जानकारी के मुताबिक, EOU अभी इस परीक्षा में गड़बड़ी की जांच कर रही है। 79 अलग-अलग कतारों और कमरों में कुल 301 अभ्यर्थियों का रिजल्ट भी जांच के दायरे में हैं। इसके अलावा परीक्षा के दौरान पूर्णिया और गया में गड़बड़ी सामने आयी थी। EOU ने आयोग को नोटिस भेजकर इन सभी बिंदुओं पर विस्तृत जवाब देने को कहा है।
© 2009-2026 Independent News Service. All rights reserved.

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News