मुंबई में आलीशान घर और लग्जरी गाड़ियां… कितने करोड़ की संपत्ति के मालिक है सूर्यकुमार यादव, जानें नेटवर्थ – Hindustan

भारतीय क्रिकेट इतिहास में टीम इंडिया को वर्ल्ड चैंपियन बनाने वाले कप्तानों पर नजर डाले तो इस लिस्ट में कपिल देव, महेन्द्र सिंह धोनी, रोहित शर्मा का नाम सबसे पहले आता है। वहीं इस लिस्ट में इस साल, सूर्यकुमार यादव का भी नाम जुड़ा। इसी साल मार्च में सूर्य कुमार यादन की कप्तानी में टीम इंडिया, तीसरी बार टी20 वर्ल्ड कप चैंपियन बनी। हांलाकि वर्ल्ड कप चैंपियन बनने के बाद सूर्यकुमार यादव, अब ना टीम इंडिया के कप्तान हैं और ही टीम में उनकी जगह कंफर्म है। टीम से बाहर होने के बाद भी सूर्यकुमार यादव, भारत के उन क्रिकेटर्स में शामिल हैं जिनके नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। सूर्यकुमार यादव की गिनती भारत के अमीर क्रिकेटर्स में होती है। उनके पास मुंबई में आलीशान घर है और कई लग्जरी गाड़ियाां भी। आइए नजर डालते हैं सूर्यकुमार यादव की प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ पर।

सूर्यकुमार ने मार्च 2021 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। 14 सितंबर तक वह भारत के लिए 113 टी20 इंटरनेशनल मैच खेल चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 36.35 की औसत और 162.94 के स्ट्राइक रेट से 3272 रन बनाए हैं। सूर्यकुमार के नाम टी20 इंटरनेशनल में अब तक 4 शतक और 25 अर्धशतक हैं। उनके डेब्यू के बाद से किसी भी भारतीय बल्लेबाज ने टी20 इंटरनेशनल में उनसे ज्यादा रन नहीं बनाए हैं। इतना ही नहीं, दुनिया के किसी भी बल्लेबाज ने उनके डेब्यू के बाद से उनसे ज्यादा टी20 इंटरनेशनल शतक भी नहीं लगाए हैं।

अक्टूबर 2022 में सूर्यकुमार यादव टी20 इंटरनेशनल में बल्लेबाजों की आईसीसी रैंकिंग में टॉप पर पहुंच गए थे। जून 2024 तक वह इस स्थान पर बने रहे। 27 जनवरी 2023 को सूर्यकुमार 900 रेटिंग पॉइंट्स का आंकड़ा पार करने वाले सिर्फ दूसरे भारतीय बल्लेबाज बने। उस समय उनके नाम 912 रेटिंग पॉइंट्स थे। करियर की सबसे ज्यादा रेटिंग के मामले में सूर्यकुमार दुनिया में दूसरे स्थान पर हैं। सूर्यकुमार को बीसीसीआई से पहली बार 2022-23 सीजन में सेन्ट्रेल कॉन्ट्रैक्ट मिला था। उन्हें ग्रेड-बी में रखा गया और सालाना 3 करोड़ रुपये की सैलरी तय की गई। इसके बाद लगातार दो सीजन तक उनका ग्रेड और सैलरी में कोई बदलाव नहीं हुआ। अक्टूबर 2024 से सितंबर 2025 तक लागू 2024-25 सीजन के कॉन्ट्रैक्ट में भी सूर्यकुमार ग्रेड-बी में ही रहे। वर्ल्ड कप के बाद खराब फॉर्म के चलते सूर्यकुमार को टीम से बाहर कर दिया गया और उनकी जगह श्रेयस अय्यर को कप्तानी की जिम्मेदारी सौंपी गई।

क्रिकेटर के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नजर डाले तो , 15 सितंबर तक सूर्यकुमार यादव के इंस्टाग्राम पर करीब 1.9 करोड़ फॉलोअर्स हैं। सोशलइनसाइडर के मुताबिक, उनके इंस्टाग्राम अकाउंट का एंगेजमेंट रेट 5.31% है। औसतन उनकी हर पोस्ट पर करीब 9.93 लाख लाइक्स और 3,730 कमेंट्स आते हैं। सोशल मीडिया पर वो काफी फेमस हैं। उनकी इसी लोकप्रियता की वजह से उन्हें कई भारतीय और विदेशी ब्रांड्स के साथ काम करने का मौका मिला है। सूर्यकुमार यादव मोहा, क्रॉसबीट्स, द इंडियन गैराज कंपनी, जेनएक्स इनरवियर, लेंसकार्ट, रीबॉक, जियोसिनेमा, रॉयल स्टैग, पिंटोला और अर्बनगबरू जैसे ब्रांड्स के साथ जुड़े हुए हैं और उनके ब्रांड एंबेसडर रह चुके हैं।

मार्च 2025 में सूर्यकुमार यादव और उनकी पत्नी देविशा ने मुंबई में 21.11 करोड़ रुपये के दो लग्जरी अपार्टमेंट खरीदा था। ये दोनों अपार्टमेंट देवनार इलाके में बने नए गोदरेज स्काई टेरेस में हैं। स्क्वायर यार्ड्स द्वारा देखे गए आईजीआर प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन दस्तावेजों के मुताबिक, ये दोनों अपार्टमेंट लगातार दो मंजिलों पर बने हैं और इसका टोटल एरिया 4,200 वर्ग फीट से ज्यादा है। रिपोर्ट के अनुसार, सूर्यकुमार यादव के पास कई लग्जरी कारें भी हैं। उनके कार कलेक्शन में मर्सिडीज-बेंज, लैंड रोवर, रेंज रोवर वेलार, ऑडी, बीएमडब्ल्यू, पोर्श और निसान जैसी गाड़ियां शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी कारों की कुल कीमत करीब 3 से 4 करोड़ रुपये है।

रजत कुमार, बीते आठ सालों से पत्रकारिता कर रहा हूं। मैंने, बनारस हिंदू विश्वविद्यालय से ग्रेजुएशन की है और भारतीय जनसंचार संस्थान (IIMC) से पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया है। अपने आठ साल के पत्रकारिता करियर में मैंने, प्रभात खबर, इंडिया टुडे और मनीकंट्रोल के डिजिटल प्लेटफॉर्म के साथ काम किया है। फिलहाल, लाइव हिंदुस्तान के साथ अपने पत्रकारिता के सफर को आगे बढ़ा रहा हूं।

आम लोगों की कहानियां लिखना और उन्हें सुनाना बेहद पंसद है। बीते आठ सालों से ऐसी कई कहानियों को लोगों तक पहुंचाने की कोशिश जारी है। पत्रकारिता के इस सफर में दो लोकसभा चुनाव और पांच से अधिक विधानसभा चुनाव को कवर करने का भी मौका मिला है। चुनावी रिपोर्टिंग के साथ-साथ जनसरोकार से जुड़े मुद्दों की पत्रकाारिता भी जारी है। राजनीति, क्रिकेट, सिनेमा और इतिहास पसंदीदा विषय रहे हैं। इस विषयों पर लिखना- पढ़ना जारी है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play

source.freeslots dinogame telegram营销

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Toofani-News