ब्रिक्स सम्मेलन के दौरान बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान ने हिस्सा नहीं लिया. सम्मेलन से पहले बांग्लादेश की तरफ से कहा गया था कि उन्हें भारत की तरफ से नहीं बुलाया ही नहीं गया था. अब इस पर भारतीय विदेश मंत्रालय ने मंगलवार को स्टैंड क्लियर करते हुए साफ कर दिया कि बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को दो बार आमंत्रित किया गया था, जिसमें एक बार द्विपक्षीय यात्रा के लिए और दूसरी बार ब्रिक्स समिट के लिए.
रणधीर जयसवाल ने आगे कहा कि “18वें शिखर सम्मेलन के दौरान प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति शी के बीच द्विपक्षीय बैठक हुई… बातचीत के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई और हमने आपको उनके बारे में जानकारी दी है… प्रधानमंत्री ने भारत की चिंताओं का भी ज़िक्र किया और इस बात पर ज़ोर दिया कि दोनों पक्षों को एक-दूसरे की मुख्य चिंताओं के प्रति संवेदनशीलता दिखानी चाहिए और ‘तीन आपसी बातों’ का पालन करना चाहिए: आपसी सम्मान, आपसी हित और आपसी संवेदनशीलता.”
उन्होंने आगे कहा कि ब्रिक्स समिट के दौरान विदेश मंत्री जयशंकर और सऊदी विदेश मंत्री के बीच हूथी मुद्दे पर चर्चा हुई. ज़ाकिर नाइक का मुद्दा मलेशियाई पक्ष के साथ हर लेवल पर उठाया गया है. भारत ने बांग्लादेश की प्रधानमंत्री को दो बार आमंत्रित किया – एक बार द्विपक्षीय यात्रा के लिए और दूसरी बार ब्रिक्स (BRICS) के लिए.
कुडनकुलम NPP प्रोजेक्ट पर कहा कि ऊर्जा भारत और रूस के बीच सहयोग का एक अहम स्तंभ बनी हुई है.
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने आगे कहा कि यह हमला ओमान के तट के पास हुआ. इसमें पनामा के झंडे वाला एक जहाज़ शामिल था, जिस पर 14 भारतीय नागरिक/नाविक सवार थे. इनमें से 13 लोगों को बचा लिया गया है और हम अपने नागरिकों को बचाने की कोशिशों के लिए ओमान के अधिकारियों का बहुत-बहुत धन्यवाद करते हैं. जहाज़ पर सवार एक भारतीय नागरिक, जो एक नाविक था, अभी भी लापता है.
ओमान के अधिकारियों की मदद से खोज और बचाव अभियान जारी है और हमारा दूतावास उनके लगातार संपर्क में है. इस इलाके में कमर्शियल शिपिंग, नाविकों, आम नागरिकों और आम नागरिकों से जुड़े बुनियादी ढांचे को निशाना बनाना हमें मंज़ूर नहीं है. हम यह भी अपील करते हैं कि इस इलाके में अंतरराष्ट्रीय जलमार्गों से आज़ाद और सुरक्षित नेविगेशन और व्यापार का प्रवाह जल्द से जल्द बहाल किया जाए. ओमान तट के पास एक जहाज पर हमले के बाद एक भारतीय नागरिक लापता है.
मसूद अज़हर पर रणधीर जैस्वाल ने कहा हमने यह सब पहले भी देखा है कि कैसे पाकिस्तान ने ये सब करके आँखों में धूल झोकि है ; उन्हें उसे गिरफ़्तार कर लेना चाहिए, क्योंकि उन्हें अच्छी तरह पता है कि वह कहाँ है.
We use cookies to improve your experience, analyze traffic, and personalize content. By clicking “Allow All Cookies”, you agree to our use of cookies.