Orai News: आटा। संवाददाता भदरेखी पुलिया के पास नीम के पेड़ के नीचे जुआ खेल रहे पांच लोगों को आटा पुलिस ने घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के पहुंचते ही मौके पर अफरा-तफरी मच गई। टीम ने चारों तरफ से घेराबंदी कर सभी को पकड़ लिया। मौके से फड़ पर लगी रकम समेत कुल 71,180 रुपये और 52 ताश के पत्ते बरामद हुए।पुलिस को भदरेखी पुलिया से करीब 200 मीटर पहले नीम के पेड़ के पास कुछ लोगों के ताश के पत्तों से जुआ खेलने की सूचना मिली थी। सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक अभिलाष मिश्रा द्वारा गठित टीम ने मौके पर छापा मारा।
टीम में एसएसआई दयाशंकर पाण्डेय, महेंद्र कुमार, लक्ष्मण परिहार समेत पुलिस फोर्स शामिल रहा। पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से पांच लोगों को पकड़ लिया। गिरफ्तार आरोपियों में इमिलिया बुजुर्ग निवासी कमलेश चौधरी, नया पटेल नगर उरई निवासी आशीष व वीरेन्द्र, इंद्रानगर उरई निवासी राज वर्मा और रूरा अड्डू निवासी भोलेन्द्र सिंह शामिल हैं। पुलिस ने फड़ पर मिले 39,800 रुपये तथा जामा तलाशी के दौरान 31,380 रुपये बरामद किए। कुल बरामद रकम 71,180 रुपये है।आटा थाने में पांचों के खिलाफ धारा 13 जुआ अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। बरामद रकम और ताश के पत्तों को कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई की गई।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play