Bhagalpur News: कुरसेला, निज प्रतिनिधि। बाढ़ का पानी उतरने से लोगों को भले ही राहत मिली है, लेकिन वार्ड 13 के लोगों की मुश्किलें बढ़ गई है।
अयोध्यागंज बाजार जाने वाली मुख्य सड़क पर एक्सचेंज के पास तरसोईयां का पानी चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित है। हर साल जलजमाव की पुरानी समस्या से परेशान लोगों का धैर्य मंगलवार को जवाब दे गया। बड़ी संख्या में लोग सड़क पर उतर आए और प्रशासन व जनप्रतिनिधियों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। लोगों ने सड़क को कम से कम दो फीट ऊंचा कराने और जलनिकासी की स्थायी व्यवस्था की मांग की।
स्थानीय राजकुमार अग्रवाल उर्फ राजू, अनिल चौधरी ने कहा कि हर वर्ष तरसोईयां का पानी सड़क पर आने से लोगों को आवागमन में परेशानी होती है। सड़क की ऊंचाई बढ़ाए बिना हर साल बरसात और बाढ़ में यही स्थिति दोहराती रहेगी। उन्होंने वार्ड पार्षद पर भी समस्या की सुधि नहीं लेने का आरोप लगाया। कहा कि सड़क निर्माण से पहले इलाके की जलनिकासी और बाढ़ की स्थिति का जमीनी आकलन होना चाहिए। केवल नक्शे के आधार पर सड़क बनाने से समस्या का समाधान नहीं होगा।
करीब 90 वर्षीय फूला देवी ने कहा कि जलजमाव होते ही सबसे पहले उनके घर में पानी प्रवेश करता है। वर्षों से इस परेशानी को झेल रहे लोगों को अब स्थायी समाधान चाहिए। प्रदर्शन में शामिल किशोर पोद्दार, अनंत कुमार साह, व्यास साह, करुणा देवी, गीता देवी, रेणु देवी, क्रांति देवी और रंजीत कुमार गुप्ता ने सड़क को कम से कम दो फीट ऊंचा करने, जलजमाव वाले क्षेत्रों से तत्काल पानी निकालने की व्यवस्था, प्रभावित परिवारों को सरकारी सहायता और बीमारी से बचाव के लिए ब्लीचिंग पाउडर का छिड़काव कराने की मांग की है।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play