Bhagalpur News: हसनगंज, संवाद सूत्र। हसनगंज प्रखंड के कालसर पंचायत अंतर्गत वार्ड संख्या 01 स्थित महनौर गांव में मुख्यमंत्री सात निश्चय योजना के तहत संचालित शुद्ध पेयजल व्यवस्था पिछले करीब पांच माह से ठप पड़ी है।
नल से नियमित जलापूर्ति नहीं होने के कारण ग्रामीणों को मजबूरन आयरनयुक्त चापाकल के पानी पर निर्भर रहना पड़ रहा है। इससे ग्रामीणों को पेयजल के लिए काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीण लालचंद ऋषि, रूपा देवी, सगिया देवी, जानकी देवी, सबिता देवी, दिलखुश कुमार, अर्जुन ऋषि, चंपा देवी, अनिता देवी, सुजीता देवी व अकाली ऋषि ने बताया कि गांव में नल-जल योजना से घरों तक पानी पहुंचाने की व्यवस्था की गई थी। लेकिन पिछले करीब पांच माह से जलापूर्ति पूरी तरह बंद है। इसको लेकर कई बार संबंधित स्तर पर शिकायत भी की गई, बावजूद अब तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है।
ग्रामीणों का कहना है कि गांव के चापाकल से निकलने वाला पानी आयरनयुक्त है। इसके बावजूद नल से पानी नहीं मिलने के कारण लोग इसी पानी का उपयोग पीने व घरेलू कार्यों में करने को विवश हैं। लंबे समय तक आयरनयुक्त पानी के सेवन से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर परेशानी होने की आशंका भी ग्रामीणों ने जताई है। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग के अधिकारियों से गांव का निरीक्षण कर जलापूर्ति व्यवस्था की जांच कराने तथा खराबी को दूर कर जल्द से जल्द नल से शुद्ध पेयजल की आपूर्ति शुरू कराने की मांग की है। इस संबंध में कनीय अभियंता सृष्टि कुमारी ने बताया कि गांव का निरीक्षण कर मामले की जांच की जाएगी। जलापूर्ति बाधित होने के कारणों का पता लगाकर आवश्यक कार्रवाई करते हुए पानी की आपूर्ति बहाल कराने का प्रयास किया जाएगा।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play