गुरुग्राम, अमर मौर्य। जिलास्तरीय नेशनल रोल प्ले फोक डांस प्रतियोगिता में राजकीय कन्या विद्यालय पटौदी की छात्राएं अव्वल रहीं। ये छात्राएं अब राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगी। प्रतियोगिता में जिले के सभी खंडों पर प्रथम आई टीमों के 60 विद्यार्थियों और 12 अध्यापकों ने भागीदारी निभाई। मंगलवार को जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान की ओर से जिला स्तरीय सामाजिक नेशनल रोल प्ले एवं लोक डांस प्रतियोगिता 4/8 मरला के राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय में हुई। इस प्रतियोगिता में ब्लॉक स्तर पर प्रथम आने वाले कक्षा 8वीं और 9वीं के विद्यार्थियों ने भाग लिया। पटौदी राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की टीम प्रथम रहीं।
अब टीम राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में गुरुग्राम का प्रतिनिधित्व करेंगी। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार विद्यार्थियों का पूर्ण विकास करना है। डीआरएयू विंग प्रभारी अरुण कुमार राघव, जिला कार्यक्रम नोडल राम किशन वत्स, कनिका भारद्वाज, अनीता शर्मा (विद्यालय इंचार्ज), प्रवक्ता संजय वर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित किया। इस जिला स्तरीय निर्णायक मंडल में प्रवक्ता ज्योत्सना, प्रीति, प्रमिला शामिल रही।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play