Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। श्री नवयुवक समिति ट्रस्ट एवं नागरिक मोर्चा के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को शहीद भगवान लाल पुस्तकालय सभागार में समाजसेविका स्व. कृष्णा देवी की दूसरी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। अध्यक्षता समिति अध्यक्ष डॉ. रमेश कुमार केजरीवाल ने की, जबकि मंच संचालन मोहन प्रसाद सिन्हा ने किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में लोगों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। वक्ताओं ने समाजसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को याद करते हुए कहा कि वे अपने पैतृक गांव बंदी देवरिया स्थित आवास पर हमेशा दीन-दुखियों की सेवा के लिए तत्पर रहती थीं। डॉ. केजरीवाल ने शहर स्थित उनके आवास वाले मार्ग का नामकरण स्व. कृष्णा देवी के नाम पर करने की मांग की।
मौके पर महेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव, डॉ. जगदीश शर्मा, डॉ. प्रदीप अग्रवाल, दीनबंधु आजाद, सत्येंद्र कुमार सत्येन, अजय कुमार, अरुण कुमार, आचार्य अरुण, पीएन चौधरी, राजाराम ठाकुर, सुरेश प्रभु, रणवीर अभिमन्यु समेत कई लोग मौजूद रहे।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
आरएसएस विज्ञापन र॓टहमार॓ साथ कामकरेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT Auto HealthshotsHT SmartcastFAB Play