Simdega News: सिमडेगा, प्रतिनिधि। संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में हिंदी दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग, हिंदी साहित्यिक क्लब एवं आईक्यूएसी के संयुक्त तत्वावधान में मंगलवार को हिंदी की नई उड़ान विषय पर कार्यक्रम आयोजित किए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और स्वागत भाषण से हुआ। इसके बाद ईश वंदना नृत्य प्रस्तुत किया गया। अतिथियों का पौधा भेंट कर स्वागत किया गया।
बौद्धिक सत्र में विद्यार्थियों ने कविता पाठ और भाषण प्रस्तुत किए। कार्यक्रम में डॉ. जयंत कुमार कश्यप का विशेष व्याख्यान मुख्य आकर्षण रहा। उन्होंने भाषा और अस्मिता का अंतर्संबंध विषय पर विचार रखते हुए हिंदी के महत्व, सामाजिक-सांस्कृतिक भूमिका तथा भाषा और अस्मिता के संबंध पर प्रकाश डाला। सांस्कृतिक सत्र में कुमार उदय सिंह रचित जनतागिरी नुक्कड़ नाटक का मंचन हुआ। समूह गान और विद्यार्थियों की नृत्य प्रस्तुतियों ने भी समां बांधा।
विद्यार्थियों के लिए निबंध, लघुकथा और कविता लेखन प्रतियोगिता आयोजित की गई। निबंध में कविता तिर्की प्रथम सैनी केरकेट्टा द्वितीय और प्रिया मांझी तृतीय रहीं। लघुकथा में जेन रोजलीन बारला, सोफिया किंडो और दीपा कुमारी क्रमश: प्रथम, द्वितीय व तृतीय रहीं। कविता लेखन में जेन रोजलीन बारला प्रथम, दीपक कुमारी द्वितीय और प्रतिभा कुजूर तृतीय रहीं। समापन पर विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र दिए गए। विभागाध्यक्ष स. प्रा. सीमा खेस्स ने धन्यवाद ज्ञापन किया। मंच संचालन सुमोरिया डुंगडुंग और अनुपा मिंज ने किया। मौके पर प्राचार्य डॉ. फा. रोशन बा, विज्ञान समन्वयक डॉ. फा. नाबोर लकड़ा, डॉ. फा. सुशील बिलुंग, डॉ. सुनील केरकेट्टा, निशी तिर्की, प्रतिमा परधिया समेत अन्य शिक्षक-शिक्षिकाएं और करीब 200 विद्यार्थी मौजूद थे। कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।
हिन्दुस्तान भारत का एक प्रतिष्ठित हिंदी समाचार-पत्र है, जिसकी स्थापना 1936 में महामना पंडित मदन मोहन मालवीय ने की थी। स्वतंत्रता आंदोलन की विरासत को समेटे यह प्रकाशन आज भारत के सर्वाधिक पढ़े जाने वाले हिंदी समाचार-पत्रों में दूसरे स्थान पर है। WAN-IFRA के अनुसार, 2016 में ‘हिन्दुस्तान’ विश्व के शीर्ष 13 सर्वाधिक प्रसारित अखबारों में शामिल था। हर रोज 5 राज्यों सहित देश की राजधानी दिल्ली और एनसीआर (नोएडा, गाजियाबाद, गुरुग्राम) में 23 संस्करण प्रकाशित होते हैं। ‘पाठक सर्वोपरि’ हिन्दुस्तान की संपादकीय नीति है। समय पर, शोध और गहन खोजबीन के बाद विस्तार से न्यूज रिपोर्ट प्रकाशित की जाती है। हर खबर में सभी पक्षों और दृष्टिकोणों को संतुलित रूप से पेश किया जाता है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
आरएसएसविज्ञापन र॓टहमार॓ साथ काम करेंहमारे बारे मेंसंपर्क करेंगोपनीयतासाइट जानकारी
Advertise with usAbout usCareers Privacy Contact usSitemapCode Of Ethics
Partner sites: Hindustan TimesMintHT TechShineHT AutoHealthshotsHT SmartcastFAB Play